News in Brief

Karan Wahi Jennifer Winget Rumors: जहां एक ओर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें लगातार आ रही हैं तो वहीं अब टीवी की दुनिया से भी वेडिंग की खबरों ने बवाल मचाया हुआ है. कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि ‘दिल मिल गए’ को-स्टार जेनिफर विंगेट और करण वाही जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शादी की ये खबरें जैसे ही आईं तो फैंस के चेहरे खुशी से खिल गए. इन खबरों को जैसे ही हवा मिली तो करण वाही ने रिएक्ट किया और इसके पीछे का सच बताया. 

झूठी हैं ये खबरें
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए एक्टर ने इसे फेक बताया तो वहीं, द इंडियन एक्सप्रेस ने करण से कॉन्टेक्ट किया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा- ‘मुझसे पूछने के लिए आपका शुक्रिया. मुझे नहीं पता कि ये खबर कहां से आई लेकिन, ये खबर सच नहीं है.’ करण ने इन खबरों को झूठा बताया. लेकिन,अभी तक जेनिफर का इन अफवाहों को लेकर कोई भी रिएक्शन नहीं आया है.

Add Zee News as a Preferred Source

इंस्टा पोस्ट वायरल

इसके अलावा करण वाही ने बुधवार को इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में लिखा- ‘फ्री के पीआर के लिए  शुक्रिया.’ इसके साथ ही हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया.
 
इस शो में आए थे दोनों एक साथ नजर
करण वाही और जेनिफर विंगेट लंबे वक्त से अच्छे दोस्त हैं. ‘दिल मिल गए’ में करण ने डॉक्टर सिद्धांत का किरदार निभाया था तो वहीं जेनिफर ने रिद्धिमा गुप्ता का. इस शो के 14 साल बाद दोनों एक बार फिर से स्क्रीन ‘रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी’ सीरियल में नजर आए थे.जहां पर दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आए थे.

काजू नहीं, ये है भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के दूसरे बेटे का असली नाम, बेहद खास है मीनिंग, दिखाई पहली झलक

39 साल की उम्र में सिंगल हैं करण

बीते साल करण भारती और हर्ष के पॉडकास्ट में आए थे. जहां पर अपने शादी के प्लान को लेकर बात की थी. करण ने कहा था कि ‘कोशिश कर रहा हूं. इस साल हो जाएगी शायद. मुझे लगता है कि 35 तक कर लेनी चाहिए. क्योंकि उसके बाद ना आप खुद में ही अलग हो जाते हो. आपको बदलना बड़ा मु्श्किल हो जाएगा.’ वर्कफ्रंट की बात करें तो जेनिफर जल्द ही नेटफ्लिक्स सीरीज में नजर आएंगी जिसे रेनसिल डिस्लवा डायरेक्ट करेंगे. इस शो में परिणीति चोपड़ा का ओटीटी डेब्यू भी होगा. इसके अलावा ताहिर राज भसीन और सुमीत व्यास भी नजर आएंगे.