Tamanna and Vikrant in O Romeo: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ का काफी बज बना हुआ है. फिल्म जल्द ही थिएटर में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी अहम रोल में नजर आने वाले हैं. वहीं फिल्म रिलीज से पहले जबरदस्त चर्चा हो रही है.
स्टारकास्ट ने ली मोटी फीस
फिल्म ‘ओ रोमियो’ में शामिल पूरी स्टारकास्ट ने अपने किरदार के लिए काफी अच्छी खासी फीस हासिल की है. लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया ने अपने किरदार के लिए कोई फीस नहीं ली है. ‘ओ रोमियो’ फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान बताया कि विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया दोनों ने बिना कोई फीस लिए फिल्म में काम किया किया. इसकी वजह भी डायरेक्टर ने बताई.
विक्रांत मैसी ने फ्री में किया काम
डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने वजह बताते हुए कहा कि विक्रांत मैसी ने सालों पहले ‘ओ रोमियो’ के लिए हां कर दी थी, जब वो उभरते हुए टैलेंट थे. 12वी फेल के बाद एक बड़ा स्टार बनने के बावजूद जब उनसे दोबारा कांटेक्ट किया गया, तो विक्रांत ने अपना वादा निभाया और ये रोल बिना किसी फीस के करने का फैसला किया. एक्टर ने भारद्वाज को बताया कि उनकी ‘मकबूल’ देखने के बाद उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में आने की इंस्पिरेशन मिली है, इसलिए उन्होंने फिल्म ‘ओ रोमियो’ के लिए फ्री में काम करने का फैसला किया. फिल्म के लिए विक्रांत ने लगभग 8-9 दिनों की शूटिंग की और शानदार परफॉर्मेंस दी, जिससे उन्होंने कहानी में जान डाल दी.
तमन्ना भाटिया ने क्यों नहीं ली फीस?
वहीं डायरेक्टर ने आगे बताया कि फिल्म में बजट की कमी होने के बावजूद तमन्ना भाटिया ने भी बिना फीस के ‘ओ रोमियो’ में काम किया. फिल्म में उनका रोल छोटा है, लेकिन ये फिल्म एक बड़े प्लॉट ट्विस्ट को सामने लाने में अहम रोल निभाता है. जब फिल्म में उनके किरदार के लिए बात की गई तो उन्होंने तुरंत हां कर दी और उन्होंने लगभग 12 दिनों तक शूटिंग की है, जो तय समय से कई ज्यादा था. फिल्म 13 फरवरी को थिएटर में रिलीज होने वाली है.
