Vishal Bhardwaj Reaction: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर्स में से एक विशाल भारद्वाज हैं. उन्होंने अपने अब तक के करियर में एक से एक फिल्में बनाई है. विशाल और शाहिद कपूर ने भी एक साथ कई फिल्मों में काम किया है. एक बार फिर विशाल और शाहिद एक साथ फिल्म ‘ओ रोमियो’ में नजर आने वाली है. बीते दिन बुधवार को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया. फिल्म को लेकर लोगों में काफी बज बना हुआ है. कई सालों से विशाल और शाहिद के बीच अनबन की अफवाह चल रही थी. अब इन अफवाहों पर विशाल ने चुप्पी तोड़ दी है.
शाहिद से अनबन की खबरों पर विशाल ने तोड़ी चुप्पी
अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर विशाल भारद्वाज ने शाहिद से अनबन की खबरों पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने बताया कि उनके दोस्त अक्सर मजाक में कहते रहते हैं कि शाहिद साथ काम करने के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए, लेकिन वो इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं कि उनके साथ खुद काम करना भी मुश्किल है.
‘शाहिद ने मिलना चाहिए नेशनल अवॉर्ड’
फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने कहा ‘सॉरी लेकिन मैं एक बात बताना चाहूंगा. मुझे झिझक आ रही है, लेकिन मैं ये कहानी के लिए बोलना चाहूंगा कि मुझे अब तक 9 नेशनल अवॉर्ड मिले हैं. मेरे डायरेक्टर दोस्त मुझसे पूछते हैं कि मुझे दसवां मिलना चाहिए, क्योंकि तुमने शाहिद कपूर के साथ 4 फिल्में की हैं. मैं कितना मुश्किल आदमी हूं वो शाहिद जानता है. वो मेरे अग्रसेन को समझता है. मेरे साथ काम करना बहुत मुश्किल है. मुझे लगता है कि शाहिद को एक नेशनल अवॉर्ड मेरे साथ 4 फिल्में करने के लिए मिलना चाहिए.’ इसी बीच बहुत से झगड़े पर बात करते हुए विशाल ने माना कि क्रिएटिव मामलों पर असहमति होती है, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि पिछले कुछ सालों में इन बातों को बहुत ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है.
इस दिन रिलीज हो रही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म
बता दें कि शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज ने एक साथ कमीने, हैदर और रंगून जैसी फिल्मों में काम किया है. अब दोनों की फिल्म ‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. ओ रोमियो सिनेमाघरों में 13 फरवरी को 2026 को दस्तक देने वाली है. इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल अहम किरदार में नजर आएंगे. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है.
