Akshaye Khanna Exits Drishyam 3: अजय देवगन की सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म ‘दृष्यम 3’ को लेकर बड़ा अपडेट है. रिपोर्ट्स की मानें तो सैलरी इशूज को लेकर ‘धुरंधर’ एक्टर अक्षय खन्ना की फिल्म छोड़ने की खबरें आ रही हैं. इस बात का खुलासा हाल ही में आई एक रिपोर्ट में हुआ.
क्या…अक्षय ने छोड़ दी फिल्म?
‘दृश्यम’ फिल्म के दूसरे पार्ट में अक्षय खन्ना आईजी तरुण अहलावत के रोल में थे. जो फिल्म में तब्बू के क्लोज फ्रेंड थे और मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में तब्बू की मदद करते नजर आते हैं. ऐसा कहा जा रहा था कि अक्षय इस फिल्म के तीसरे पार्ट में भी अपने इसी रोल को आगे निभाते नजर आएंगे. लेकिन, इनसाइडर की खबरों की मानें तो सैलरी मुद्दे को लेकर धुरंधर एक्टर ने इस फिल्म से किनारा कर लिया है.
‘दृश्यम 3’ के टीजर ने उड़ाए होश
कुछ दिन पहले ही अजय देवगन ने मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ का टीजर शेयर किया था. इस टीजर में अजय देवगन अपने लुक और उसी रमे अंदाज नजर आ रहे हैं. इस फिल्म के टीजर में अजय देवगन की बैकग्राउंड में डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं.
आंखों में गुस्सा…चेहरे से टपकता खून और खतरनाक दहाड़, ‘मैसा’से भूचाल लेकर आईं रश्मिका मंदाना, Video देख सिहरे लोग
इसमें अजय कह रहे हैं- ‘दुनिया मुझे कई नाम से बुलाती है. लेकिन, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.क्योंकि पिछले 7 साल में जो कुछ किया जो कुछ दिखाया, उससे एक बात समझ में आ गई, इस दुनिया में हर किसी का सच अलग है. हर किसी का सही अलग है. मेरा सच मेरा सही…मेरे लिए सिर्फ फैमिली है. जब तक सब थक नहीं जाते..जब तक सब हार नहीं जाते मैं यही खड़ा हूं. चौकीदार बनकर, पहरेदार बनकर और एक दीवार बनकर…क्योंकि कहानी अभी तक खत्म नहीं हुई है. आखिरी हिस्सा बाकी है.’ आपको बता दें, ये फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को रिलीज हो रही है. इसके दोनों पार्ट सुपरहिट हुए थे.
