Sunjay Kapur Inheritance Battle: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड, जाने-माने दिवंगत बिजनेसमैन और सोना कॉमस्टार के एक्स-चेयरमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर चल रही विरासत की कानूनी लड़ाई में अब एक नया मोड़ आ गया है. सोशल मीडिया पर सामने आए कथित कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स ने इस मामले को और पेचीदा बना दिया. इन रिकॉर्ड्स के मुताबिक, संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर उस दिन गुरुग्राम में मौजूद नहीं थीं.
जिस दिन संजय कपूर की कथित वसीयत पर दस्तखत किए जाने का दावा किया गया. रिकॉर्ड्स में दावा किया गया है कि 21 मार्च, 2025 को जब वसीयत पर दस्तखत की बात कही जा रही थी, उस समय प्रिया कपूर का मोबाइल फोन दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में एक्टिव था. ये वही तारीख है, जिस दिन उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर अपने हलफनामे में कहा था कि वे खुद गुरुग्राम में मौजूद थीं और वसीयत उन्हीं की मौजूदगी में तैयार हुई थी.

वायरल हो रही प्रिया कपूर की फोन लोकेशन
फोन लोकेशन का ये दावा उनके बयान से बिल्कुल उलट बताया जा रहा है. इस पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट के वकील आशीष दीक्षित ने कहा कि प्रिया कपूर का पूरा केस इसी कथित वसीयत पर टिका हुआ है. अगर किसी भी वजह से इस वसीयत पर सवाल उठता है, तो उनकी पूरी दलील कमजोर हो जाती है. उन्होंने कहा कि ये वसीयत न तो रजिस्टर्ड है और न ही किसी ठोस प्रोसेस का पालन होता दिख रहा है. ऐसे में फोन रिकॉर्ड्स गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं.
96 साल पुराना दुनिया का वो सबसे प्यारा गाना, जो आज बन चुका है सबसे डरावना… जिसे सुनते ही कांप जाती है रूह, लेकिन ऐसा क्यों?
प्रिया कपूर ने कोर्ट में दी गलत जानकारी?
आशीष दीक्षित ने आगे कहा कि अगर ये साबित होता है कि हलफनामे में गलत जानकारी दी गई है, तो ये सीधे तौर पर झूठा बयान और कोर्ट में शपथ लेने के बाद गलत जानकारी देने का मामला बनता है. इसे अदालत की प्रक्रिया के साथ धोखा माना जा सकता है. ऐसे मामलों में कोर्ट खुद संज्ञान लेकर कार्रवाई कर सकती है. इसमें 7 साल तक की सजा और केस खारिज होने तक की संभावना बन सकती है. इस खबर ने सामने आते ही हर किसी को हैरान कर दिया.
इस मामले में क्या कहते हैं कानूनी जानकार?
बाकी कानूनी जानकारों का भी मानना है कि इलेक्ट्रॉनिक सबूत अगर हलफनामे से टकराते हैं, तो अदालत व्यक्ति की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती है. एडवोकेट स्वप्निल कोठारी के मुताबिक, एक भी बड़ा विरोधाभास कोर्ट को सतर्क कर देता है. इसके बाद सिर्फ बयान ही नहीं, बल्कि पूरी वसीयत और उसके बनने का प्रोसेस को बारीकी से जांचा जाता है. सीनियर एडवोकेट अशोक परांजपे के मुताबिक, भले ही वसीयत का रजिस्ट्रेशन जरूरी न हो, लेकिन जिन गवाहों ने दस्तखत होते देखे हों.
7 महीने से जारी है वीरासत की जंग
उन्होंने कहा कि उनक गवाहों की मौजूदगी बेहद अहम होती है. इस मामले में पहले से ही संजय कपूर के बच्चों की ओर से कई आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं. इनमें वसीयत में स्पेलिंग की गलतियां, गलत सर्वनाम (लिखने में जेंडर से जुड़ी गलती) और इंटरनल कॉनट्राडिक्शन की बात कही गई है. बता दें, संजय कपूरी की मौत को 7 महीने हो चुके हैं. उनका निधन 12 जून, 2025 को इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुआ था. अब उनकी तीसरी पत्नी प्रिया कपूर और करिश्मा कपूर के बच्चों के बीच वीरासत की जंग चल रही है.
