News in Brief

Anuradha Paudwal Reaction: हिंदी सिनेमा की मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल ने हाल ही में एआर रहमान से जुड़े विवाद पर अपनी बात रखी. सिंगर पर इंडस्ट्री में कथित ‘सांप्रदायिक’ कमेंट को लेकर चर्चा हो रही है. इस पूरे मामले पर बोलते हुए अनुराधा ने रहमान का सपोर्ट किया और उन्हें एक ‘संत स्वभाव’ का इंसान बताया. उन्होंने कहा कि वे उन्हें पर्सनली नहीं जानतीं, लेकिन उनके म्यूजिक से उनकी पर्सनैलिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है.

एएनआई से बातचीत के दौरान अनुराधा पौडवाल ने कहा, ‘मैं एआर रहमान से कभी पर्सनली नहीं मिली, लेकिन उनके म्यूजिक के जरिए ही उन्हें जानती हूं. उनका म्यूजिक बताता है कि वो बहुत ही संत स्वभाव के इंसान हैं’. उन्होंने साफ कहा कि किसी कलाकार को उसके काम से समझना चाहिए, क्योंकि वही उसकी असली पहचान होती है. मीडिया में चल रही खबरों को लेकर भी अनुराधा ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, ‘मैं लंबे समय से इंडस्ट्री में हूं’. 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

बोलीं- मीडिया को सब सनसनीखेज चाहिए होता है

उन्होंने कहा, ‘मैंने देखा है कि इंटरव्यू के दौरान सवाल अक्सर इस तरह पूछे जाते हैं कि सामने वाला कोई खास जवाब दे दे. मीडिया को सीधे-सादे इंटरव्यू पसंद नहीं आते. उन्हें कुछ अलग और सनसनीखेज चाहिए होता है’. अनुराधा का मानना है कि सिर्फ एआर रहमान ही नहीं, बल्कि किसी भी कलाकार से बात करते समय कई बार सवालों को इस तरह घुमा दिया जाता है कि विवाद खड़ा हो जाए. उनके मुताबिक, हर बयान को उसके पूरे संदर्भ में समझना जरूरी है. 

14 मिनट की रूह कंपा देने वाली शॉर्ट फिल्म… एक लड़की जो लोगों को बना देती है पत्थर की मूर्त, 11 साल से यूट्यूब पर कर रही राज, रेटिंग भी मिली 7.9

अनुराधा पौडवाल ने भी किया रहमान का सपोर्ट 

अधूरी बातों से गलतफहमी पैदा हो सकती है और फिर वही बात बड़ा मुद्दा बन जाती है. उन्होंने आगे कहा, ‘एआर रहमान ने म्यूजिक इंडस्ट्री को अनगिनत बेहतरीन गाने दिए हैं. वे इन छोटी बातों से कहीं ऊपर हैं. उन्होंने अपने करियर में इतना हासिल कर लिया है कि अब कोई भी उनके काम या पहचान को प्रभावित नहीं कर सकता’. एक वरिष्ठ कलाकार के तौर पर उन्होंने रहमान के योगदान की सराहना की. अनुराधा पौडवाल से पहले कई और कलाकार उनके सपोर्ट में अपनी बात रख चुके हैं. 

fallback

कई कलाकार कर चुके हैं रहमान को सपोर्ट 

गौरतलब है कि ये विवाद तब शुरू हुआ जब रहमान ने बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में कहा था कि पिछले कुछ सालों में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें पहले जैसा काम नहीं मिल रहा. उन्होंने इसे इंडस्ट्री में आए बदलावों से जोड़ा था. इसके बाद कंगना रनौत, परेश रावल, रणवीर शौरी, सुभाष घई और शोभा डे समेत कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी.