)
Why Sana Khan Quit Bollywood: 2005 में लो बजट फिल्म ‘ये है हाई सोसाइटी’ से अपने करियर की शुरुआक करने वाली सना खान फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा बन चुकी थीं. उन्होंने ‘जय हो’, ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज ‘स्पेशल OPS’ में काम किया. ‘बिग बॉस 6’ से उन्हें देशभर में पहचान मिली और उनका करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था. लेकिन साल 2020 में करियर के पीक पर रहते हुए, सना ने अचानक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया.
उन्होंने कहा कि वे अब इंसानियत की सेवा करना और अपने रब के रास्ते पर चलना चाहती हैं. फिल्मों से दूरी बनाने के कुछ ही समय बाद सना खान ने मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती अनस सईद से शादी कर ली. इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके फैसलों को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं. कई लोगों ने दावा किया कि उनके पति ने उन्हें इंडस्ट्री छोड़ने के लिए मजबूर किया या ‘ब्रेनवॉश’ किया. इन आरोपों पर सना काफी समय से चुप थीं, जिसको लेकर अब उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी.
इंडस्ट्री छोड़ने और शादी करने का अपना फैसला था
साथ ही उन्होंने अपनी शादी और फैसलों के पीछे की सच्चाई बताई. अपनी शादी को याद करते हुए सना ने बताया कि ये पूरी तरह सीक्रेट थी. उन्होंने कहा, ‘जब हमारी शादी फाइनल हुई, तब सिर्फ मेरे मम्मी-पापा को ही पता था. दूल्हे का नाम तक किसी को नहीं मालूम था’. सना ने बताया कि जब मेहंदी लग रही थी, तब मेहंदी आर्टिस्ट ने दूल्हे का नाम पूछा, तो उन्होंने कहा कि अभी खाली ही रहने दो. यहां तक कि उनके रिश्तेदारों को भी शादी की कोई खबर नहीं थी.
3 घंटे 10 मिनट की वो डिजास्टर फिल्म… जिसने लोगों को किया बोर, बनाने में खर्च हुए 450 करोड़, 317 करोड़ का हुआ नुकसान, IMDb रेटिंग भी मिली 3.9
शादी से पहले नहीं पता था पति का नाम
सना ने आगे बताया कि जब उनके कजिन्स ने पहली बार उनके पति को मस्जिद में देखा, तो वे हैरान रह गए. उन्होंने कहा, ‘मेरे कजिन्स ने मेरी कजिन सिस्टर को फोन करके कहा, ये तो मौलाना अनस हैं’. इस तरह उनकी शादी की खबर परिवार में भी धीरे-धीरे सामने आई. सना के मुताबिक, ये फैसला उनका अपना था और वे चाहती थीं कि ये पल पूरी सिंपल और शांति के साथ पूरा हो. पति पर लगे ब्रेनवॉश के आरोपों पर सना ने साफ कहा, ‘कोई किसी को ब्रेनवॉश नहीं कर सकता’.
शादी के बाद अलग इंसान बनीं सना खान
उन्होंने बताया कि उस वक्त उनकी जिंदगी में बड़े बदलाव आ रहे थे और वे खुद एक अलग इंसान बन रही थीं. सना ने कहा, ‘ये बदलाव मेरे पति की वजह से नहीं था, बल्कि मेरी अपनी चाहत थी. उन्होंने सिर्फ मुझे सही रास्ता दिखाया’. सना के मुताबिक, शोहरत, पैसा और नाम मिलने के बाद भी इंसान सुकून ढूंढता ही रहता है. सना ने ये भी बताया कि शादी का ज्यादातर खर्च उनके पति ने उठाया. उन्होंने कहा, ‘मेहंदी का खर्च मैंने खुद किया था, बाकी निकाह, रहने का इंतजाम, परिवार का खाना और रिसेप्शन, सब कुछ मेरे पति ने संभाला’.
