News in Brief

Border 2 Banned Gulf Countries: 23 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली ‘बॉर्डर 2’ 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों से एक हैं, जिसका लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच अच्छा खासा बज और क्रेज देखने को मिल रहा है, जिसका अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल ट्रेंड से भी लगायाजा सकता है. खास बात ये है कि सनी देओल की ये फिल्म 2026 की पहली बड़ी थिएटर रिलीज मानी जा रही है, लेकिन रिलीज से पहले फिल्म का एक बड़ा झटका लगा है. 

दरअसल, रिलीज से ठीक पहले एक खबर ने मेकर्स और ओवरसीज ट्रेड को थोड़ा निराश कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ को 6 इस्लामिक देशों में रिलीज की मंजूरी नहीं मिली. इससे पहले आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ को भी इन्हीं देशों में बैन कर दिया गया था. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों में ‘बॉर्डर 2’ अब तक पास नहीं हो पाई है. हालांकि, इस खबर से ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स और स्टारकास्ट को कोई खास फर्क नहीं पड़ा. 

इन देशों में ऐसी फिल्मों को माना जाता है एंटी-पाकिस्तान

रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया, ‘इन देशों में अब ऐसे कंटेंट वाली फिल्मों को रिलीज की परमिशन नहीं मिलती, जिन्हें एंटी-पाकिस्तान माना जाता है’. मेकर्स ने पूरी कोशिश की, लेकिन अभी तक बात नहीं बनी है. रिलीज में बस एक दिन बचा है, इसलिए उम्मीद बहुत कम मानी जा रही है. जब ‘धुरंधर’ को इन देशों में बैन किया गया था तब मेकर्स ने खूब हाथ पैरा मारे थे. यहां तक की पीएम मोदी तक को खत लिखा था, लेकिन इस बड़े झटके के बावजूद ‘बॉर्डर 2’ के निर्माता ज्यादा परेशान नहीं दिख रहे हैं. 

‘अगर अहान शेट्टी कमेंट करेंगे, तो ही ‘बॉर्डर 2’ देखने जाएंगे…’ अक्षय खन्ना के बाद सोशल मीडिया क्रश बने सुनील शेट्टी के बेटे, जीजा ने भी किया ‘ब्लैकमेल’

‘बॉर्डर 2’ से पहले ‘धुरंधर’ भी हुई थी बैन

इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि टीम पहले से इसके लिए तैयार थी. इस्लामिक देशों का मार्केट भारतीय फिल्मों के लिए अहम माना जाता है, खासकर एक्शन और देशभक्ति वाली फिल्मों के लिए. फिर भी मेकर्स का मानना है कि अगर फिल्म भारत और दूसरे देशों में दर्शकों को पसंद आ गई, तो कमाई के आंकड़े किसी भी कमी की भरपाई कर सकते हैं. सूत्र ने आगे बताया, ‘हाल ही में ‘धुरंधर’ को भी इसी इलाके में रिलीज की इजाजत नहीं मिली थी’. इसके बावजूद वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई. 

अपना रास्ता खुद बना लेगी ‘बॉर्डर 2’

मेकर्स को भरोसा है कि ‘बॉर्डर 2’ भी वही रास्ता अपनाएगी. उनका मानना है कि अगर फिल्म की कहानी और भावनाएं लोगों से जुड़ गईं, तो कमाई की कोई सीमा नहीं होगी. इसलिए गल्फ मार्केट से बाहर रहना उनके लिए बड़ी चिंता नहीं बन रहा है. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी थी. वहीं, अब माना जा रहा है कि सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 2026 की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है अगर फिल्म ‘धुरंधर’ के मुकाबले अच्छी कमाई कर सकती है. 

कमाई पर पड़ता है बैन का सीधा असर 

‘धुरंधर’ फिल्म ने भारत और कई इंटरनेशनल मार्केट्स में शानदार कमाई की थी. हालांकि यूएई, सऊदी अरब, कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान में बैन होने की वजह से फिल्म वहां रिलीज नहीं हो पाई थी. बताया जाता है कि ‘धुरंधर’ को गल्फ देशों में रिलीज न मिलने से करीब 90 करोड़ रुपये का ओवरसीज नुकसान हुआ था. फिल्म के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूटर प्रणब कपाड़िया ने भी इस बात की पुष्टि की थी. उन्होंने कहा था कि गल्फ मार्केट भारतीय एक्शन फिल्मों के लिए बेहद जरूरी होता है, जिसका असर कमाई पर पड़ता है.