News in Brief

Sunny Deol Border 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का जबरदस्त बज बना हुआ है. फिल्म सिनेमाघरों में कल 23 जनवरी को दस्तक देने वाली है. रिलीज से पहले ही फिल्म की चारों तरफ जोरदार चर्चा हो रही है. साल 1997 में आई सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ की सीक्वल है ‘बॉर्डर 2’. इसी वजह से फिल्म का काफी ज्यादा बज बना हुआ है. मेकर्स ने भी इस फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज करने की तैयारी की है. 

इतनी स्क्रीन्स पर फिल्म होगी रिलीज 
फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ को भारत में करीब 4800 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा. इस स्क्रीन के जरिए हर दिन भारत में सनी देओल की इस फिल्म के लगभग 17 हजार शोज दिखाए जाएंगे. अगर फिल्म इतने बड़े पैमाने पर रिलीज हो रही है तो जाहिर सी बात है कि फिल्म रिलीज के बाद इसका फायदा मेकर्स को देखने को मिलेगा. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा खासा बिजनेस कर सकती है.  

‘बॉर्डर 2’ का रन टाइम
‘बॉर्डर 2’ फिल्म का डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है. इस फिल्म का रनटाइम 199.07 मिनट यानी 3 घंटे 19 मिनट और 7 सेकंड है. बॉर्डर 2 अपने पहले पार्ट से भी काफी लंबी है. बॉर्डर फिल्म  2 घंटे और 56 मिनट की थी. इस फिल्म में आपको सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ के अलावा सोनम बाजवा, मेधा राणा, मोना सिंह समेत कई सितारे अहम किरदार में नजर आएंगे. इस फिल्म में निधि दत्ता, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

‘बॉर्डर 2’ एडवांस बुकिंग 
वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग फिल्म रिलीज से 4 दिन पहले ही ओपन कर दी थी. 19 जनवरी से ही फिल्म की एडवांस बुकिंग हो रही हैं. सैकनिल्क के मुताबिक, 22 जनवरी दोपहर 2 बजे तक इस फिल्म की 2 लाख 15 हजार 777 टिकट बिक चुके हैं. इसके मुताबिक फिल्म ने अब तक अपने नाम 6.86 करोड़ रुपये कर लिए हैं. एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखने से लग रहा है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग करने वाली है.