News in Brief

सिंगर और फिल्म डायरेक्टर पलाश मुच्छल अब एक और विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं. दरअसल, अब सिंगर पर मंधाना के दोस्त के साथ 40 लाख रुपये का फ्रॉड करने का आरोप सामने आया है. वैभव माने नाम के एक शख्स ने पलाश पर पैसा ना लौटाने का आरोप लगाया है. अब पलाश मुच्छल ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए इन्हें पूरी तरह से खारिज कर दिया है.

आरोप पर पलाश मुच्छल का आया बयान

विज्ञान का दावा है कि स्मृति मंधाना के पिता ने उनकी मुलाकात पलाश से कराई थी, जिसके बाद पलाश ने उन्हें अपनी फिल्म ‘नजरिया’ में निवेश करने के लिए राजी किया. उन्होंने फिल्म के प्रोडक्शन के लिए 40 लाख रुपये दिए, लेकिन फिल्म कभी पूरी नहीं हुई. शिकायत में कहा गया है कि पैसे वापस मांगने पर पलाश ने पहले आश्वासन दिया और बाद में विज्ञान का फोन उठाना बंद कर उन्हें ब्लॉक कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

विज्ञान माने के आरोपों के वायरल होने के बाद पलाश मुच्छल ने सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम स्टोरी) के जरिए अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा, ‘सांगली के विज्ञान माने के लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और तथ्यहीन हैं. यह केवल मेरी इमेज को धूमिल करने की एक कोशिश है. मेरे वकील श्रेयांश मितारे इस मामले को देख रहे हैं और हम सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करते हुए इसका करारा जवाब देंगे.’

स्मृति मंधाना को धोखा देने का आरोप 

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी होनी थी. तय तारीख को शादी की रस्में भी शुरू हुईं, लेकिन इस बीच खबर आई की मंधाना के पिता की तबीयब बिगड़ गई. फिर कुछ दिन बाद आधिकारिक बयान के जरिए साफ कर दिया गया कि अब शादी नहीं होगी. बताते चलें कि मंधाना और पलाश करीब 6 साल से एक दूसरे के साथ थे.