News in Brief

सोशल मीडिया पर अक्सर सेलेब्रिटीज की निजी जिंदगी को लेकर बिना आधार की अफवाहें फैल जाती हैं, जो कि उनकी निजी जिंदगी को परेशान करने लगी हैं. ऐसा ही कुछ कई समय से टीवी-पंजाबी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सरगुन मेहता और उनके पति रवि दुबे के साथ हो रहा था. 

दरअसल, पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर लगातार यह खबरें फैल रही थीं कि सरगुन मेहता प्रेग्नेंट हैं. इन अफवाहों की वजह से फैंस में काफी उत्साह था, लेकिन कपल की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई.

अफवाह उड़ाने वालों की लगाई क्लास

Add Zee News as a Preferred Source

अभिनेत्री सरगुन ने शनिवार को आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस मामले पर विराम लगा दिया है. उन्होंने एक नोट शेयर किया, जिसमें अभिनेत्री ने खंडन करते हुए लिखा, “अफवाह फैलाने वालों को तो पिछले 2 साल से मेरी ‘प्रेग्नेंसी’ के बारे में मुझसे पहले ही सब पता चल जाता है. उनके अनुसार मैं पिछले 2 साल से प्रेग्नेंट हूं. भला, इतनी लंबी प्रेग्नेंसी किसी की होती भी है क्या?”

ये भी पढ़ें: 7 मिनट 25 सेकेंड का वो रोमांटिक गाना…58 साल बाद भी नहीं कम हुआ जादू, आज भी बार-बार सुनते हैं लोग; फिर भी नहीं भरता मन

 

अभिनत्री ने आगे लिखा, “प्लीज शांत रहें और बिना किसी आधार की खबरें फैलाना बंद करें. कोई भी खबर फैलाने से पहले हमसे या हमारी टीम से एक बार पूछ लेना ज्यादा मुश्किल नहीं है, ताकि सही जानकारी सामने आ सके.”

बेबी प्लानिंग खबरों को बताया झूठ

अभिनेत्री सरगुन मेहता ने नोट शेयर कर लिखा, “आपको ऐसी प्रेग्नेंसी के बारे में कैसे पता चल गया, जिसके बारे में मुझे और रवि को ही कोई जानकारी नहीं है? प्लीज ऐसी अफवाहें फैलाना बंद करें.” अभिनेत्री के पोस्ट शेयर करने के बाद कई यूजर्स और दोस्तों ने प्रतिक्रिया दी. अभिनेत्री गौहर खान ने कमेंट बॉक्स में हाथ जोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी, तो सरगुन के पति रवि दुबे ने लिखा, “क्या कैप्शन है.”

ये भी पढ़ें: ‘रामायण’ का वो मुस्लिम एक्टर…जिसने रावण की लंका में रखा पैर; हिला भी नहीं सका था कोई बलवान; अब गुमनामी में खो गए ‘अंगद’

सेलेब्स को अपनी निजी जिंदगी को लेकर बार-बार ऐसे झूठे दावों का सामना करना पड़ता है. इससे पहले कई सेलेब्स इस तरह की झूठी अफवाहों का सामना कर चुके हैं. अभिनेत्री रीम शेख की भी शादी की खबरें उड़ी थीं. दरअसल, लाफ्टर ज्वाइन करने से पहले उनका नाम कंटेंट क्रिएटर कृष गुप्ता के साथ जुड़ा था. साथ ही, यह दावा भी किया गया था कि वे जल्द ही उनसे शादी करने वाली हैं. हालांकि, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए इस पर प्रतिक्रिया दी थी.