News in Brief

Karan Johar On Salman Khan: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर करण जौहर और सुपरस्टार सलमान खान का एक दूसरे से काफी पुराना रिश्ता है. करण जौहर ने अपने डायरेक्शन की शुरुआत साल 1998 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से की थी. इस फिल्म ने शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को अमर कर दिया था और सलमान खान के ‘अमन’ वाले किरदार को भी हमेशा के लिए यादगार बना दिया था. 28 साल बाद अब करण ने फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है. 

सलमान खान की वैनिटी में रोने लगे थे करण जौहर 
ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ की शूटिंग के दौरान एक ऐसा वक्त आया था जब डायरेक्टर करण जौहर सलमान खान की वैनिटी वैन में बैठकर फूट-फूटकर रोए थे. इस वक्त करण जौहर नए-नए डायरेक्टर बने थे. डायरेक्टर करण जौहर ने हाल ही में मन्यावर के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया. 

‘सलमान के साथ फिल्म करने को लेकर शुरू से थे नर्वस’
करण जौहर ने बताया कि सलमान खान के साथ फिल्म करने को लेकर वह शुरू से ही काफी नर्वस थे. शूटिंग का पहला दिन थी और सलमान अपनी वैनिटी वैन में जींस और टी-शर्ट पहनकर बैठे हुए थे. जब मैं उनसे मिलने पहुंचा, तो सलमान ने एक अजीब सा सुझाव दिया. सलमान ने कहा ‘देखो करण, अगर पहली बार कोई दूल्हा जींस और टी-शर्ट में एंट्री करता है, तो यह एक नया ट्रेंड बन जाएगा. मैं जींस और टी-शर्ट में अपना स्वैग दिखाऊंगा.’ इसे सुनने के बाद करण सन्न रह गए, क्योंकि उन्होंने फिल्म के ‘साजन जी घर आए’ गाने के लिए जबरदस्त सेट तैयार किया हुआ था.

Add Zee News as a Preferred Source

करण ने की थी सलमान को समझाने की कोशिश 
करण जौहर ने आगे याद करते हुए बताया कि उन्होंने सलमान खान को समझाने की कोशिश की.  करण ने सलमान कहा ‘सेट बहुत शानदार बनाया गया है और काजोल ने भी बहुत भारी लहंगा पहना हुआ है, ऐसे में जींस-टी शर्ट कैसे चलेगी?’ लेकिन सलमान अपनी बात पर अड़े हुए थे कि वह इसमें मैनेज कर लेंगे. करण उस वक्त इतने ज्यादा स्ट्रेस में आ गए थे कि उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े और वह सलमान के सामने ही रोने लगे. 

डायरेक्टर ने आगे बताया कि एक डायरेक्टर को इस तरह अपने सामने रोता देख सलमान खान भी घबरा गए थे. जिसके बाद आखिरकार उन्होंने हार मान ली और कहा ‘अरे नहीं, नहीं, तुम रोओ मत. मैं सूट पहन लूंगा.’ इसके बाद उस फेमस गाने की शूटिंग पूरी हो पाई थी.