News in Brief

Jahnvi Kapoor New Web Series: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में देखा गया था. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. अब एक्ट्रेस राम चरण की अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ में जर आने वाली हैं. इससे पहले भी जान्हवी कपूर कई साउथ मूवीज में काम कर चुकी हैं. इसी बीच एक और सीरीज जाह्नवी के हाथ लग गई है, जिसके लिए उन्होंने तगड़ी फीस वसूली है. 

साउथ में बजा जाह्नवी कपूर का डंका
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की साउथ इंडस्ट्री में पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है. बॉलीवुड की तुलना में जाह्नवी को तेलुगू सिनेमा में काफी ज्यादा फीस मिल रही है. इसी के चलते एक्ट्रेस तमिल सिनेमा में अपनी जगह बनाने में लगी हुई है. फिल्म ‘पेड्डी’ के बाद जाह्नवी कपूर को एक नी वेब सीरीज मिल गई है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, जान्हवी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ तमिल में एक वेब सीरीज के लिए अच्छी-खासी फीस वसूली है. 

वेब सीरीज के लिए वसूले इतने करोड़
बताया जा रहा है कि इस नई वेब सीरीज के लिए जान्हवी कपूर ने लगभग 20 करोड़ रुपये वसूले हैं. ये वेब सीरीज महिलाओं पर आधारित है और इसे पा रंजीत डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने रजनीकांत की दो बैक-टू-बैक फिल्म कबाली और काला को डायरेक्ट किया था. 

Add Zee News as a Preferred Source

‘पेड्डी’ के लिए मिली इतनी फीस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘पेड्डी’ के लिए जाह्नवी कपूर को लगभग 14 करोड़ रुपये फीस मिली है, जिससे वो अब तक की सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली तेलुगू एक्ट्रेस बन गई हैं. जाह्नवी की साउथ सिनेमा में पॉपुलैरिटी बढ़नी तब शुरू हुई जब साल 2024 में उन्हें फिल्म ‘देवरा’ का रोल ऑफर हुआ था. शुरुआत में तो एक्ट्रेस ने इस ऑफर को मना कर दिया था, क्योंकि वो रीजनल नहीं बनना चाहती थीं. इससे उनके हिंदी करियर पर भी काफी असर पड़ता है. हालांकि बाद में जाह्नवी ने इस फिल्म के लिए हां किया और इसके लिए मोटी फीस ऑफर हुई थी.