News in Brief

Nupur Sanon Wedding Pics: अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने स्टेबिन बेन के साथ उदयपुर में शादी रचाई है. एक शाही आयोजन मे कपल ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ एक-दूजे का हाथ थामा है. नूपुर ने स्टेबिन बेन से क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की है, जिसमें उनकी बहन कृति सेनन के बॉयफ्रेंड कबीर सिंह बाहिया भी शामिल हुए हैं. नूपुर, स्टेबिन के वेडिंग प्लानर के सोशल मीडिया पर उनकी क्रिश्चियन वेडिंग की इनसाइड तस्वीरें शेयर की गई हैं. वेडिंग में नूपुर ने व्हाइट गाउन पहनी थी, जबकि कृति सेनन ब्लू लॉन्ग ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं. स्टेबिन और नूपुर ने एक साझा इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शादी की खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं. स्टेबिन ने नूपुर के लिए एक खूबसूरत नोट लिखा है.

नूपुर और स्टेबिन ने शेयर की शादी की फोटोज 

नूपुर और स्टेबिन ने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज रविवार को एक पोस्ट शेयर किया है. दोनों दूल्हा-दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. तस्वीरों के साथ स्टेबिन ने कैप्शन लिखा है, ‘मैंने प्यार किया, करता हूं, और करता रहूंगा, हमेशा और हमेशा के लिए’.

Add Zee News as a Preferred Source

स्टेबिन बेन औ नूपुर सेनन की शादी की तस्वीरों पर सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स की झड़ी लग गई है. सभी नव-विवाहित जोड़ी को बधाई दे रहे हैं. मौनी रॉय से लेकर अर्जुन बिजलानी और रुबिना दिलैक तमाम सेलेब्स ने रिएक्शन दिए हैं. मौनी रॉय और दिशा पाटनी भी नूपुर और स्टेबिन की शादी में शिरकत करने उदयपुर पहुंचीं.

व्हाइट गाउन में खूबसूरत लगीं नूपुर सेनन

सामने आईं शादी की तस्वीरों में कृति सेनन की बहन नूपुर व्हाइट कलर के वेडिंग गाउन में नजर आईं. वहीं, स्टेबिन ने भी मैचिंग कलर के आउटफिट पहने. शादी की रस्मों के बाद केक कटिंग प्रोग्राम रखा गया. कपल ने साथ में केक काटा. इस मौके पर कृति सेनन काफी इमोशनल दिखीं. कृति के साथ परिवार के लोग और दोस्त भी स्टेबिन औ नूपुर के लिए तालियां बजाते नजर आए. 

वायरल वीडियो में कृति सेनन अपनी बहन के लिए ब्राइड मेड बनी हैं. क्रिश्चियन शादी के रीति-रिवाजों में ब्राइड मेड वह लड़की होती है, जो दुल्हन को हर काम में सपोर्ट करती है. कृति ने भी बहन का फर्ज निभाया, नूपुर के लिए ब्राइड मेड बनीं. कृति सेनन का लुक भी नूपुर की शादी में काफी एलीगेंट नजर आया.