
)
Rashmika Mandanna Wedding: साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना काफी समय से साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ अपने रिश्तों और सगाई को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. ऐसा दावा किया जा रहा है कि दोनों ने पिछले साल सगाई कर ली है और अब इस साल फरवली में दोनों शादी के बंधन में बंधे जा रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
ये वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है. जैसे ही एक्ट्रेस एयरपोर्ट पहुंचीं पैप्स ने उनको घेर लिया और उनसे एक ऐसा सवाल किया, जिसे सुनने के बाद एक्ट्रेस शर्म से लाल हो गईं. पैपराजी ने उनसे विजय के साथ उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा. शुक्रवार रात रश्मिका मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचीं, जहां उन्होंने पैपराजी से हल्की-फुल्की बातचीत भी की. इसी दौरान उनसे ऐसा सवाल पूछा गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पैप्स ने रश्मिका से शादी को लेकर किया सवाल?
वायरल वीडियो में एक पैपराजी रश्मिका से पूछता है, ‘हमें शादी में इनवाइट नहीं कर रहे आप?’. ये सुनते ही रश्मिका मुस्कुरा दीं और थोड़ी झेंपती हुई नजर आईं. उन्होंने बात को टालते हुए कहा, ‘किस बात के लिए?’ और हंस पड़ीं. जब पैपराजी ने दोबारा इशारा किया कि वे सब समझती हैं, तो रश्मिका ने बात घुमा दी. रश्मिका ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘फिल्म रिलीज अभी तो… कुछ करना पड़ेगा’. इसके बाद वे बिना ज्यादा कुछ बोले आगे बढ़ गईं.
याद है वो 2 घंटे 35 मिनट की फिल्म, जिसने 26 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, हीरोइन बनी बिन ब्याही मां, 8 गाने हुए चार्टबस्टर
पिछले साल की थी दोनों गुपचुप सगाई?
उनका ये क्यूट रिएक्शन सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है. कई लोग उनके चेहरे की मुस्कान को देखकर अंदाजा लगा रहे हैं कि सवाल वाकई दिलचस्प जगह पर लग गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अक्टूबर 2025 में चुपचाप सगाई कर ली थी. ये सगाई बेहद प्राइवेट तरीके से हुई, जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी लोग ही शामिल थे. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया.
फरवरी में शादी कर सकते हैं दोनो?
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों की शादी 26 फरवरी, 2026 को हो सकती है. बताया जा रहा है कि शादी उदयपुर के एक शाही महल में होगी. एक सूत्र के मुताबिक, इस शादी में कोई भी सेलिब्रिटी गेस्ट नहीं बुलाया जाएगा और ये इवेंट पूरी तरह प्राइवेट रखा जाएगा. सूत्र ने ये भी कहा कि ये शादी भी सगाई की तरह बेहद सादगी से होगी. इसी बीच, हाल ही में रश्मिका और विजय को नए साल का जश्न मनाते हुए रोम में देखा गया था.
