Deepika Padukone King Poster: दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ फिल्म में नजर आएंगी. एक्ट्रेस के रोल को लेकर अभी तक कुछ भी रिवील नहीं हुआ है. लेकिन, 40वें बर्थडे पर एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके ऊपर किंग लिखा है. जिसके बाद से लोग इस वायरल पोस्टर को दीपिका का किंग लुक बता रहे हैं. लेकिन, ये पोस्टर असली है या फिर किसी ने एआई का इस्तेमाल कर इसे बनाया है ये क्लियर नहीं है.
क्या रियल है ‘किंग’ पोस्टर?
ट्विटर पर वायरल पोस्टर में पीछे ब्लैक बैकग्राउंड है और सामने दीपिका पादुकोण हाथ में बंदूक थामे नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के माथे से खून टपक रहा है. पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘उसे किसी को मारने के लिए बुलेट की जरूरत नहीं है. आपके सामने पेश कर रहे हैं दीपिका पादुकोण का किंग लुक. सिद्धार्थ आनंद फिल्म. इस पोस्टर को देख फैंस खुश हो गए.’
अल्लू संग आएंगी नजर
हालांकि,ये पोस्टर ना तो सिद्धार्थ आनंद, ना दीपिका और ना ही दीपिका और शाहरुख ने इस पोस्टर को शेयर किया. ऐसे में हो सकता है कि ये पोस्टर या तो फेक है या फिर एआई जनरेटेड है. इससे पहले दीपिका ‘पठान’ में नजर आई थीं. जिसका निर्देशन भी सिद्धार्थ आनंद ने किया था. दीपिका की अमकमिंग फिल्म कई सारी हैं. जिसमें किंग के अलावा एटली की मूवी भी है. जिसमें एक्ट्रेस अल्लू अर्जुन संग नजर आई थीं. इस फिल्म का ऐलान बीते साल आखिर में हुआ था.
दो फिल्मों से हुईं बाहर
दीपिका,इससे पहले फिल्म से निकलवाने की वजह से लाइम लाइट में रहीं. जिसमें ‘कल्कि एडी पार्ट 2’ और ‘स्पिरिट’ है. इन दोनों फिल्मों से दीपिका को निकालने की वजह उनकी 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड थी. स्पिरिट से बाहर निकलने के बाद दीपिका को कल्कि फिल्म के पार्ट से मेकर्स ने बाहर निकाल दिया. जिसका ऐलान पोस्ट के जरिए किया था.
