
Big B Met Hardik Pandya Girlfriend: नताशा से तलाक के बाद हार्दिक पांड्या ने महिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. इस रिलेशनशिप का खुलासा क्रिकेटर ने खुद पोस्ट में किया. वहीं,अब हार्दिक मुंबई में गर्लफ्रेंड महिका संग एक इवेंट में पहुंचे. जहां पर अमिताभ बच्चन भी गए थे. बिग बी हार्दिक को देखते ही उन्हें गले लगाया. इसके बाद क्रिकेटर ने पास में खड़ी महिका से बिग बी को ऐसे मिलवाया कि वीडियो मिनटों में वायरल हो गया.
हार्दिक ने कराई गर्लफ्रेंड की बिग बी से मुलाकात
इस वीडियो में आप देखेंगे कि सभी ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं. वीडियो में जैसे ही अमिताभ बच्चन को हार्दिक पांड्या देखते हैं तो वो बिग बी उन्हें गले लगा लेते हैं. इसके बाद हार्दिक अपने बगल में खड़ी गर्लफ्रेंड से एक्टर को मिलवाते हैं. बिग बी तुरंत हाथ आगे बढ़ाते हैं और महिका से हैंडशेक करते हैं. इन तीनों की इस छोटी सी मीटिंग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Hardik Pandya introducing his girlfriend mahika Sharma to Amitabh Bachchan at the Reliance Foundation event last night. pic.twitter.com/yJ8ZyPneCu
(@rushiii_12) January 6, 2026
फैंस कर रहे रिएक्ट
इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘क्या स्पेशल मोमेंट है.’ हार्दिक ने माहिका से अमिताभ बच्चन को मिलवाया. ये क्लास, रेस्पेक्ट और अफैक्शन शो करता है. दूसरे यूजर ने लिखा- ‘इतने बड़े इवेंट में हार्दिक ने अमिताभ बच्चन कसे महिका को मिलवाया..ये उनका रियल कैरेक्टर दिखाता है.’
6 मिनट 30 सेकेंड का वो गाना, जिसमें अमिताभ बच्चन ने खींचा हीरोइन का पल्लू,बारिश में लेट-लेटकर किया ऐसा रोमांस, 44 साल बाद भी पॉपुलर
बीते साल रिलेशनशिप किया कंफर्म
हार्दिक और महिका के अफेयर की खबरें लंबे वक्त से आ रही हैं. लेकिन, इन अफवाहों ब्रेक लगाकर क्रिकेटर ने बीते साल अक्टूबर में अपने बर्थडे से एक दिन पहले महिका संद इंटीमेट फोटोज और वीडियो शेयर किए. साथ ही अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया. इसके अलावा इन दोनों की साथ में पूजा करते हुए कुछ फोटोज भी सामने आईं. आपको बता दें, महिका शर्मा 24 साल की हैं और पेशे से मॉडल हैं. इन्होंने कई लीडिंग डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक भी किया है.

