News in Brief

Hindi Cinema Legendary Writer Javed Akhtar: हिंदी सिनेमा में कुछ रचनाकार ऐसे होते हैं जो सिर्फ फिल्में नहीं लिखते, बल्कि पूरी एक पीढ़ी की सोच को दिशा दे देते हैं. उनके डायलॉग्स लोगों की ज़ुबां पर चढ़ जाते हैं और गाने दिल की बात कह जाते हैं. आम आदमी का दर्द, गुस्सा, प्यार और संघर्ष जब परदे पर उतरता है, तो वो सिर्फ कहानी नहीं रहता, बल्कि समाज की तस्वीर बन जाता है. ऐसे राइटर कम होते हैं, जिनका असर समय के साथ और गहरा होता चला जाए.

आज हम आपको ऐसे ही एक राइटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपनी बेबाक बातों के लिए जाने जाते हैं, जिन्होंने अपनी रचनाओं से बड़े पर्दे पर इतिहास रचा. हम यहां 17 जनवरी, 1945 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्मे जावेद अख्तर की बात कर रहे हैं. वे मशहूर उर्दू शायर जां निसार अख्तर के बेटे हैं. घर का माहौल साहित्य और शायरी से भरा रहा, लेकिन उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई. लखनऊ के कॉलेज में उन्होंने पढ़ाई शुरू की, पर हालात ऐसे बने कि बीच में ही छोड़नी पड़ी. 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे हुई शुरुआत

साल 1964 में वे सपनों के सहारे मुंबई पहुंचे, जेब खाली थी और कई रातें स्टेशन पर गुजरीं. फिल्मी दुनिया में जावेद अख्तर ने छोटे कामों से शुरुआत की. कभी को-राइटर बने, कभी जूनियर राइटर. शुरुआती दौर संघर्ष से भरा रहा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. करीब 1971 में उनकी मुलाकात सलीम खान से हुई और यहीं से उनके करियर ने नई दिशा ली. आज उन्हें इंडस्ट्री में लगभग 55 साल हो चुके हैं. वे सिर्फ एक लेखक नहीं, बल्कि एक सोच और आवाज बन चुके हैं.

‘कोई शादी-वादी नहीं है…’ झूठी निकलीं धनुष-मृणाल की शादी की खबरें, ऐसे सामने आया सच

लिखी 40 फिल्मों की कहानी और 20,000 डायलॉग्स

सलीम खान के साथ मिलकर जावेद अख्तर ने करीब 24 से ज्यादा फिल्मों की कहानी और स्क्रीनप्ले लिखा. दोनों की जोड़ी के किस्से आज भी खूब मशहूर है. हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए, जिसके बाद जावेद ने 15 से 20 फिल्मों में कहानी और डायलॉग्स लिखे. कुल मिलाकर 35 से 40 फिल्मों में उनका रचनात्मक योगदान रहा. ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘डॉन’ और ‘मिस्टर इंडिया’ जैसे फिल्मों के डायलॉग्स आज भी याद किए जाते हैं. बताया जाता है कि उन्होंने 20,000 से ज्यादा यादगार डायलॉग लिखे.

fallback

1000 से ज्यादा गानों के लिखे बोल 

जावेद अख्तर एक शानदार कहानियों के रचनाकार होने के साथ-साथ एक बेहतरीन गीतकार भी हैं. बताया जाता है कि उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों के लिए 1000 से भी ज्यादा गानों के बोल लिखे हैं. ‘कल हो ना हो’, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’, ‘संदेशे आते हैं’, ‘दिल चाहता है’ और ‘मितवा’ जैसे गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं. वे अपने साफ और बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं. उनकी पहली शादी हनी ईरानी से हुई और दूसरी शादी शबाना आजमी से.

सलीम–जावेद की यादगार जोड़ी

सलीम–जावेद की जोड़ी को हिंदी सिनेमा की सबसे असरदार जोड़ी माना जाता है. उन्होंने ‘एंग्री यंग मैन’ की इमजे को जन्म दिया और लेखक को सिनेमा में पहचान दिलाई. जावेद अख्तर को कई नेशनल अवॉर्ड और फिल्मफेयर सम्मान मिल चुके हैं. आज भी वे साहित्य और सिनेमा में सक्रिय हैं. आज के समय में अगर उनकी टोटल नेटवर्थ के बारे में बात करें तो वो करीब 200 से 250 करोड़ बताई जाती है. उनके दो बच्चे हैं बेटे फरहान अख्तर (एक्टर-डायरेक्टर) और बेटी जोया अख्तर (डायरेक्टर).