News in Brief

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) और समंथा अक्कीनेनी (Samantha Akkineni) स्टारर वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ का दूसरा सीजन गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है. ये सीरीज शुक्रवार को रिलीज होनी थी लेकिन फैंस को सरप्राइज देते हुए मेकर्स ने इसे एक दिन पहले ही रिलीज कर दिया है. कहना होगा कि मेकर्स पहले सीजन की बनिस्पत दूसरे सीजन को ज्यादा दमदार बनाने में कामयाब रहे हैं.

पहले से ज्यादा दमदार है सीजन 2
सीरीज की कहानी न सिर्फ पहले सीजन से दूसरे सीजन में स्मूथली माइग्रेट होती नजर आती है बल्कि एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस और ड्रामा को भी एक लेवल ऊपर ले जाया गया है. कुछ खूबसूरत चीजों को पहले जैसा ही रखा गया है. जैसे आपको इस बार भी श्रीकांत (Srikant) की जिंदगी में काम और परिवार के बीच का असंतुलन नजर आएगा.

फैमिली मैन का असंतुलित जीवन
इस सीजन में भी आपको श्रीकांत और उनकी पत्नी व बच्चों से बनता टूटता तारतम्य दिखाई पड़ेगा. बात करें एक्शन की तो इस सीरीज में कहानी आपको चेन्नई लेकर जाएगी जहां समंथा अक्कीनेनी (Samantha Akkineni) अपनी तरह का एक युद्ध लड़ रही हैं. सीरीज की रिलीज से पहले कुछ चीजों पर काफी विवाद हुआ था. हालांकि सीरीज देखने पर चीजें ज्यादा स्पष्ठ हो जाती हैं.

कैसा है कलाकारों का काम?
मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने इस बार पहले की तुलना में ज्यादा मेहनत की है जो कि साफतौर पर दिखाई पड़ती है. समंथा अक्कीनेनी की इस सीरीज में एंट्री चर्चा का विषय थी लेकिन कहना होगा कि उन्होंने कमाल कर दिखाया है. हर तरह के सीक्वेंस और रोल में समंथा कमाल कर गई हैं और जब वह गुस्से में दिखती हैं तो आंखों का जादू साफ दिखता है.

लंबी लेकिन शानदार सीरीज
निर्देशन, बैकग्राउंड स्कोर और एडिटिंग जैसी चीजें भी 5 में से 4 अंकों की हकदार जरूरी हैं. कुल मिलाकर 10 एपिसोड की ये सीरीज थोड़ी लंबी जरूर है लेकिन मेकर्स ने इसे इतनी खूबसूरती से बुना है कि ये कहीं पर भी आपको बोझिल या बोर जैसा महसूस नहीं कराती है.

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें