News in Brief

Sunita Ahuja on Govinda Affair: अफेयर और तलाक की खबरें गोविंदा और सुनीता आहूजा के आशियाने को रह- रहकर सुलगा रही हैं. बीते काफी वक्त से 2025 में दोनों के बीच लगातार दूरियों और मराठी एक्ट्रेस संग गोविंदा की खबरें लगातार चर्चा में रहीं. इस बीच चीची की वाइफ सुनीता ने गोविंदा और मराठी एक्ट्रेस के अफेयर की खबरों पर रिएक्ट किया है. सुनीता ने कहा कि वो उससे प्यार नहीं करती है बस उसका पैसा चाहती है. सुनीता का ये बयान गोविंदा और अफेयर की खबरों को और चिंगारी दे रहा है.

वो सिर्फ गोविंदा से पैसा चाहती है

ईटाइम्स से बात करते हुए सुनीता आहूजा ने कहा- ‘साल 2025 मेरे लिए बुरा साल रहा. मैंने लगातार गोविंदा के अफेयर की खबरें सुनीं. लेकिन,मुझे लगता है कि वो कोई एक्ट्रेस नहीं है. क्योंकि कोई भी हीरोइन इस तरह का बुरा काम नहीं करती है. वो उससे प्यार नहीं करती, सिर्फ पैसा चाहती है.’

Add Zee News as a Preferred Source

 

 

पूरा साल गया बुरा

सुनीता ने कहा कि भले ही उनकी निजी लाइफ इस साल अच्छी नहीं रही लेकिन प्रोफेशनल फ्रंट पर ये साल बेहतरीन रहा. सुनीता ने कहा- ‘मैं बहुत खुश हूं कि मैं ने इस साल अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया और सक्सेस भी मिली. लोग उसे बहुत पसंद कर रहे हैं. कुछ हेटर्स भी हैं लेकिन मैं उनसे भी प्यार करती हूं. अगर वो मुझसे नफरत करते हैं तो ये उनकी प्रॉब्लम है.’

गोविंदा को बस ये जल्दी एहसास हो जाए

नए साल को लेकर सुनीता ने कहा कि ‘बस मैं ये चाहती हूं कि ये नया साल मेरी लाइफ में बहुत कुछ बदल दे. मैं चाहती हूं कि गोविंदा सारे विवादों को खत्म कर दे. 2026 एक हैप्पी फैमिली वाला साल हो. उम्मीद करती हूं कि ऐसा जल्दी हो. गोविंदा को बस ये जल्दी एहसास हो जाए कि उसकी जिंदगी में सिर्फ तीन महिला सबसे ज्यादा खास हैं- उसकी मां, वाइफ और बेटी. किसी को भी अपनी जिंदगी में चौथी महिला को लाने की इजाजत नहीं है. ये दुनिया के सभी मर्दों के लिए है फिर चाहे वो गोविंदा ही क्यों ना ही. मैं चाहती हूं कि चीची अपने सारे चमचा लोगों को छोड़ दे और काम पर ध्यान दें. क्योंकि ये लोग उनके साथ पैसों की वजह से जुड़े हुए हैं. 

‘इस बार तो ये…’3 Idiots सीक्वेल की खबरों पर पहली बार शरमन जोशी ने तोड़ी चुप्पी, 16 साल पहले रिकॉर्ड ब्रेकर थी मूवी

2026 का रेजोल्यूशन

अपने नए साल के रेजोल्यूशन को लेकर सुनीता आहूजा ने कहा कि ‘मैं चाहती हूं कि आने वाला साल मैं काम में बिजी रहूं. अपने लिए मुंबई के जुहू में घर खरीदूं, अपनी एक कार हो. बस घर पर बैठना नहीं चाहती.’ आपको बता दें,गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी. शादी को 38 साल हो गए हैं और इनके दो बच्चे हैं. फिलहाल दोनों के बीच लगातार रिश्ते खराब होने की खबर आ रही है.