Nayak 2 Confirm: 25 साल पहले आई फिल्म ‘नायक’ ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा काट दिया था. फिल्म का बजट 20 करोड़ था और इसने वर्ल्डवाइड 20.66 करोड़ का कलेक्शन किया था. बजट से बराबर तो फिल्म कलेक्शन कर ले गई लेकिन बाद में यही फिल्म अनिल कपूर की कल्ट क्लासिक फिल्म की लिस्ट में शामिल हो गई. 25 साल बाद एक फिर से ये फिल्म थिएटर में बवाल मचाने वाली है. इस फिल्म का सीक्वेल का ऐलान हो गया है. तो चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म के सीक्वेल में कौन नजर आएगा.
25 साल पुरानी कल्ट क्लासिक
‘नायक’ फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया था. ये उन्हीं की 1999 में आई तमिल फिल्म ‘मधुलवन’ का हिंदी रीमेक थी. जिसमें अनिल कपूर, अमरीश पुरी के अलावा रानी मुखर्जी लीड रोल में थी. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अनिल कपूर एक दिन का सीएम बनकर बदलाव ला देते हैं. अनिल कपूर का शिवाजी राव का ये किरदार खूब चर्चा में रहा था. अब खबरें ऐसी आ रही हैं कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट जिन्होंने ‘सनम तेरी कसम’ जैसी हिट रोमांटिक मूवी बनाई है वो उन्होंने ‘नायक 2’ को कंफर्म कर दिया है. इनके पास फिल्म के कॉपीराइट हैं. इन्होंने खुलासा किया है कि इस फिल्म को अनिल कपूर के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे. जिसमें अनिल एक्टिंग भी करते नजर आएंगे.
सीक्वेल पर लगी मुहर
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए दीपक मुकुट ने कहा- ‘अनिल कपूर और मैं मिलकर ये फिल्म बना रहे हैं. अभी इसके बारे में कुछ ज्यादा कहना जल्दबाजी होगी. अभी कई सारी बातचीत चल रही है. इसके बाद नायक फिल्म का सीक्वेल बनने वाला है. हम दोनों मिलकर इसे प्रोड्यूस करेंगे.’
‘ये हमारे घर का निजी मामला है…’ धर्मेंद्र की मौत के बाद अलग प्रेयर मीट रखने पर बोलीं हेमा मालिनी- ये हमारे लिए शॉक था
कहानी अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज पर
इससे पहले बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में प्रोड्यूसर ने कहा था- ‘फिल्म की कहानी अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज पर है. जैसे ही स्क्रिप्ट लॉक हो जाएगी इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी. हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है. जब उसका समय आता है तो वो हो जाती है. हमें लगा कि इसने करना का अच्छा समय है. मैं अभी इस पर और ज्यादा कुछ नहीं बोल पाऊंगा.’ अनिल कपूर के बाकी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो स्पाई यूनिवर्स की ‘अल्फा’ और ‘सूबेदार’ फिल्म में नजर आएंगे.ये आखिरी बार स्क्रीन पर ‘सावी’ फिल्म में नजर आए थे.
