)
Govinda School Dance Viral Video: हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर 1 कहे जाने वाले गोविंदा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वे खुद को कहीं न कहीं बिजी रखे हुए हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद उनके फैंस भी काफी ज्यादा हैरान हैं. दरअसल, वायरल वीडियो में वे उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दो स्कूलों के एनुअल डे इवेंट में डांस करते नजर आ रहे हैं. शनिवार को सामने आए वीडियो में गोविंदा बच्चों और दर्शकों के बीच काफी खुश नजर आए.
दिन के समय वे संगम इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे, जहां ब्लैक और व्हाइट आउटफिट में उन्होंने मंच पर आकर लोगों का दिल जीत लिया. दिन के कार्यक्रम में मंच पर पहुंचते ही लोगों ने गोविंदा से डांस की फरमाइश की. इसके बाद वे अपने सुपरहिट गाने ‘मैं तो रास्ते से जा रहा था’ पर अचानक थिरकने लगे. उनका वही पुराना अंदाज देखकर लोग झूम उठे. इतना ही नहीं, गोविंदा ने ‘अंगना में बाबा’ गाना भी गाया और अपनी हिट फिल्मों के कुछ मशहूर डायलॉग्स भी सुनाए. बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई इस पल को एन्जॉय करता दिखा.
स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में कर रहे डांस
शाम के कार्यक्रम में गोविंदा का लुक बदला हुआ था. उन्होंने सफेद सूट पहना हुआ था और फिर से मंच पर डांस और गायन किया. इस दौरान उन्होंने एनुअल डे कार्यक्रम के लिए शुभ दीप भी जलाया. पूरे आयोजन में वे काफी खुश नजर आए. स्कूल स्टाफ और स्टूडेंट्स उनके साथ फोटो खिंचवाने को उत्साहित दिखे. गोविंदा ने हर किसी से गर्मजोशी से मुलाकात की और बच्चों का हौसला बढ़ाया. हाल के दिनों में गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर बेवफाई की अफवाहें भी सामने आई हैं. इन चर्चाओं पर अब गोविंदा ने अपनी बात रखी है.
आपस में भिड़े दो मेगास्टार के फैंस, जमकर हुई गुत्थम-गुत्था, फाड़े कपड़े, लगाए थप्पड़ पर थप्पड़, धक्के मारकर निकाला थिएटर से बाहर
पर्सनल और प्रोफेशनल को लेकर सुर्खियों में छाए
उनका मानना है कि उनके खिलाफ एक बड़ी साजिश रची जा रही है, जिसका असर उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी पर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें हर किसी के साथ नहीं होतीं और ये उनके लिए एक मुश्किल दौर है. ANI से बातचीत में गोविंदा ने कहा, ‘दौलत और शोहरत किसी को नहीं छोड़ती. साजिशें हर किसी के साथ नहीं होतीं. मैं एक बड़े अभिनेता को जानता हूं, जो इसका शिकार हुआ और अब वही मेरे साथ हो रहा है. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे मुझे इस समस्या से बाहर निकालें और मेरे बच्चों की रक्षा करें’.
बोले- मैं धार्मिक व्यक्ति हूं
उन्होंने आगे कहा, ‘मेरी जिंदगी में काफी संघर्ष रहा है. मैं एक साधारण इंसान हूं और मेरी मां का आशीर्वाद मेरे साथ है. मैं धार्मिक व्यक्ति हूं’. शादीशुदा जिंदगी में दरार की खबरों पर बोलते हुए गोविंदा ने कहा कि चुप रहने से लोग उन्हें कमजोर समझने लगे थे. ‘जब हम नहीं बोलते, तो लगता है कि गलती हमारी ही है. परिवार पहले प्रभावित होता है, फिर बात समाज में फैलती है. मैं काम से दूर रहा हूं, लेकिन मैंने खुद भी कई फिल्में ठुकराई हैं’.
