News in Brief

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बड़े पर्दे पर एक्टर को देखने के बाद लोगों के पास कोई शब्द नहीं थे क्योंकि उनकी आंखें सब कुछ बयां कर रही थीं. वहीं धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को लेकर हाल ही में हेमा मालिनी से सवाल किया गया था, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि फिल्म ‘इक्कीस’ को अभी तक उन्होंने देखा नहीं है. एक्ट्रेस टर्न पॉलिटिशियन हेमा मालिनी एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान भावुक हो गईं और कहा कि फिल्म ‘इक्कीस’ देखना अभी उनके लिए ‘बहुत भावुक कर देने वाला’ होगा. उन्होंने बताया कि अपने पति के निधन के सदमे से उबरने के बाद वह फिल्म जरूर देखेंगी.

घाव भरने के बाद देखेंगी फिल्म
हेमा मालिनी ने आगे कहा, ‘फिल्म रिलीज होने के समय मैं मथुरा आई थी. मुझे यहां अपना काम करना है. साथ ही, मैं इसे अभी नहीं देख सकती, यह मेरे लिए बहुत भावुक कर देने वाला होगा. मेरी बेटियों ने भी यही कहा है. शायद मैं इसे बाद में देखूं, जब मेरे घाव भरने लगेंगे.’ आपको बता दें कि एक्ट्रेस इस समय अपनी चुनावी शहर मथुरा में बिजी हैं, जहां वो हाल ही में एक प्रोग्राम के दौरान दिखाई दी थीं. 

फिल्म की कास्ट
डायरेक्टर श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतपाल की रियल स्टोरी पर बेस्ड है, जिन्हें इंडिया के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था. इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के ग्रैंड सन अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है. वहीं फिल्म में एक्टर जयदीप अहलावत और दिवंगत धर्मेंद्र की दमदार एक्टिंग ने इस कहानी में जान भर दी है. फिल्म में किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर और दीपक डोबरियाल भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आए थे.

Add Zee News as a Preferred Source