Mouni Roy Shows Middle Finger: 40 साल की एक्ट्रेस मौनी रॉय ने करनाल में हुए इवेंट में बदसलूकी का खुलासा किया था. एक्ट्रेस ने कहा था कि बाप-दादा की उम्र के दो मर्दों ने उनकी कमर पर हाथ रखा और कई अश्लील कमेंट किए. एक्ट्रेस का ये खुलासा पलभर में वायरल हो गया था. इस शॉकिंग इंसीडेट के खुलासे के बाद अब मौनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में मौनी स्टेज पर खुलेआम कई बार मिडिल फिंगर दिखाती नजर आईं. हालांकि अभी तक ये क्लियर नहीं है कि ये वीडियो किस इवेंट का है.
मौनी ने दिखाई मिडिल फिंगर
इस चंद सेकेंड के वीडियो में मौनी सिल्वर कलर की रिवीलिंग ड्रेस पहनी हुई है. ये वीडियो स्टेज का है. एक्ट्रेस अचानक डांस करते हुए रुक जाती हैं और एक हाथ ऊपर करके मिडिल फिंगर दिखाती हैं. इसके बाद आगे जाती है और दोनों हाथ ऊपर करके मिडिल फिंगर शो करती हैं. एक्ट्रेस के हैरसमेंट के खुलासे के बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि हो सकता है कि ये वीडियो उसी करनाल इवेंट का हो जिसकी बात मौनी ने इंस्टा स्टोरी पर की थी. लेकिन, ये वीडियो किस इवेंट का है अभी तक क्लियर नहीं हो पाया है.
Diva did what needed to be done
byu/monkeyishh inBollyBlindsNGossip
कौन हैं ये सितारा जिन्हें मिलेगा 2026 पद्मश्री सम्मान? कई साल से कर रहे ये खास काम
फैंस का मिल रहा सपोर्ट
मौनी के इस शॉकिंग खुलासे के बाद जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ तो उन्हें फैंस का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है. ज्यादातर फैंस का कहना है कि एक्ट्रेस ने एकदम ठीक किया और इस तरह के हैरसमेंट के खिलाफ आवाज उठानी ही चाहिए. दरअसल, मौनी ने शनिवार को इंस्टा स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था. जिसमें एक्ट्रेस ने कहा था कि करनाल इवेंट में उनके साथ दो अधेड़ उम्र के मर्दों ने बदसलूकी की.हसीना ने ये भी बताया कि ना तो इवेंट आर्गेनाइजर्स ने और ना ही वहां मौजूद उनके परिवार के लोगों ने इस तरह के व्यवहार को रोका.मौनी के इस बयान ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया.
