)
TV Most High Rated Show: हाल ही में एक लोकप्रिय हिंदी सिटकॉम के स्पिन-ऑफ का नया सीज़न ऑन एयर हुआ है, जिसे दर्शक हॉरर-कॉमेडी के नए अंदाज़ में काफी पसंद कर रहे हैं. इस बार कहानी को पुराने कॉलोनी वाले माहौल से हटाकर एक गांव और भूतिया लोकेशन में दिखाया गया है. शो में पुराने किरदारों की मज़ेदार केमिस्ट्री वही है, लेकिन अब इसमें डर और रहस्य का तड़का भी जुड़ गया है, जो इसे पहले से अलग बनाता है.
ये नया सीजन दिसंबर 2025 में शुरू हुआ था और इसे रिलीज़ हुए लगभग 20 दिन हो चुके हैं. पहली बार यह शो टीवी के साथ-साथ OTT प्लेटफॉर्म पर भी एक साथ दिखाया जा रहा है. इसे सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे एंड टीवी स लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया जा रहा है. दर्शकों को इस शो का बदला हुआ अंदाज काफी पसंद आ रहा है और इसी वजह से ये टीवी और डिजिटल दोनों जगह ट्रेंड कर रहा है.
20 दिन पहले आया है दूसरा सीजन
हम यहा टीवी के हाई रेटेड टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ (Bhabiji Ghar Par Hain 2.0) की बात कर रहे हैं, जिसका पहला एपिसोड 22 दिसंबर 2025 को टेलीकास्ट हुआ था. इस शो को टेलीकास्ट हुए लगभग 20 दिन हो चुके है, जिसके 15 एपिसोड आ चुके हैं और शो को पसंद करने वाली की संख्या बढ़ती जा रही है. इस बार शो में कॉमेडी के साथ हॉरर का तड़का लगाया गया है. इस शो को लेकर दर्शकों के लिए ये कॉन्सेप्ट बिल्कुल नया है.
‘मेरी सहेलियां न होती, तो…’ रिया चक्रवर्ती ने 5 साल बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर की बात, कभी नहीं भूल पाएंगी वो समय
शो में कॉमेडी के साथ लगा हॉरर का तड़का
इसलिए लोग हर एपिसोड में आगे क्या होगा, इसे लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं. इस शो को हर्षदा प्रणव पाठक ने बनाया है. वहीं प्रोडक्शन टीम में बिनैफर एस. कोहली, संजय आर. कोहली, शशांक बाली और हर्षद जोशी शामिल हैं. कलाकारों की बात करें तो शिल्पा शिंदे एक बार फिर अंगूरी भाभी के रोल में लौट आई हैं, जबकि आसिफ शेख और रोहिताश्व गौड़ पहले से इस शो का हिस्सा हैं. विदिशा श्रीवास्तव शो में नई हैं.
शो को दर्शकों को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
शो में विदिशा अनीता भाभी के किरदार में नजर आ ही हैं. इस सीजन की सबसे बड़ी खासियत इसका हॉरर-कॉमेडी फ्लेवर है. कहानी ‘घूंघटगंज’ नाम के एक गांव और वहां की हवेली के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां अजीब-अजीब और डरावनी घटनाएं होती रहती हैं. शिल्पा शिंदे की ‘सही पकड़े हैं’ लाइन ने दर्शकों को पुरानी यादें दिला दी हैं. प्रोमो आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर शो को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है.
TV से लेकर OTT पर कर रहा ट्रेंड
वहीं, अगर शो की रेटिंग की बात करें तो IMDb पर इस शो को 6/10 की रेटिंग मिली है, जिस पर कई दर्शकों ने अपनी राय दी है. कुछ प्लेटफॉर्म पर इसकी रेटिंग 6.8/10 भी बताई जा रही है. पिछले 20 दिनों में इस शो को करीब 2.3 TRP रेटिंग मिली है. अगर आप इस शो को पहले देखते आ रहे हैं और अभी तक इसके दूसरे सीजन को नहीं देख पाए तो रोज रात 10.30 बजे इसे &TV पर और ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर आराम से देख सकते हैं.
