News in Brief

Bollywood Biggest Flop Film Director: हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिन्हें मेकर्स और बड़े सितारों ने भारी उम्मीदों के साथ रिलीज किया, लेकिन नतीजा बिल्कुल उल्टा निकला. ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं और इंडस्ट्री की सबसे खराब फिल्मों में गिनी जाने लगीं. ऐसी ही एक फिल्म 11 साल पहले आई थी, जिसका अफसोस आज भी उसके डायरेक्टर को है. हैरानी की बात यह रही कि इसके गाने भी दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाए.

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने हाल ही में अपनी 2015 में आई सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के साथ उनके रिश्तों में खटास आ गई थी. अनुराग ने माना कि फिल्म की नाकामी ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था. उन्हें इतना बुरा लगा कि वे लंबे समय तक रणबीर और अनुष्का से मिलने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाए. ये दौर उनके करियर और पर्सनल लाइफ दोनों के लिए काफी मुश्किल रहा.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

आज भी इस फिल्म के नाम से चिढ़ते हैं रणबीर कपूर

अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब भी मीडिया में ‘बॉम्बे वेलवेट’ का जिक्र होता है, रणबीर कपूर परेशान हो जाते हैं. उन्होंने कहा, ‘रणबीर मुझसे अक्सर कहते हैं कि तुम बार-बार ‘बॉम्बे वेलवेट’ की बात क्यों करते हो. फिल्म नहीं चली, बस खत्म. हर बार उसे दोहराने की क्या जरूरत है’. अनुराग का कहना है कि वे खुद इस फिल्म को भूलना चाहते हैं, लेकिन जब लोग सवाल पूछते हैं तो चुप रहना उनके लिए आसान नहीं होता. इस फिल्म में उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा थीं. 

 34 साल का सिंगिंग करियर, 800 से ज्यादा गाने, अब एक्टिंग में हाथ आजमाएंगे ए आर रहमान, प्रभुदेवा की धांसू कॉमेडी फिल्म का होंगे हिस्सा

रणबीर-अनुष्का से मिलने की नहीं हुई हिम्मत  

अनुराग कश्यप ने ये भी माना कि फिल्म के फ्लॉप होने के बाद उनका और लीड एक्टर्स का मिलना-जुलना काफी कम हो गया. उन्होंने कहा, ‘अब जब भी मिलते हैं तो बस गले मिलकर हालचाल पूछ लेते हैं. शुरुआत में मैं खुद नहीं समझ पा रहा था कि उनका सामना कैसे करूं’. अनुराग ने माना कि रणबीर और अनुष्का ने उन पर पूरा भरोसा किया था और जब फिल्म नहीं चली तो उन्हें खुद से नजरें मिलाना भी मुश्किल लगने लगा था. अनुराग ने बताया कि उस समय वे खुद कई पर्सनल परेशानियों से गुजर रहे थे. 

फिर ‘रमन राघव’ से की दमदार वापसी 

उन्होंने कहा कि उन्हें उस माहौल से बाहर निकलने के लिए कुछ अलग करना जरूरी लगा. इसी वजह से उन्होंने ‘रमन राघव’ जैसी छोटी और गंभीर फिल्म पर पूरा फोकस किया. अनुराग के मुताबिक धीरे-धीरे हालात बदले, लेकिन रिश्तों में पहले जैसी गर्मजोशी वापस नहीं आ सकी. समय के साथ एक दूरी आ गई, जो आज भी कहीं न कहीं बनी हुई है. ‘बॉम्बे वेलवेट’ के फ्लॉप होने के बाद स्टूडियो की रिसर्च रिपोर्ट ने अनुराग को हैरान कर दिया. उन्होंने बताया कि रिसर्च में ये सामने आया कि दर्शकों को रणबीर के बाल पसंद नहीं आए. 

fallback

फिल्म के गाने भी नहीं दिखा पाए थे कमाल

अनुराग ने कहा, ‘लोगों ने कहा कि रणबीर के घुंघराले बालों की वजह से फिल्म नहीं चली’. ये सुनकर वे खुद भी चौंक गए, क्योंकि ये लुक सोच-समझकर पूरी टीम ने तय किया था. उनके मुताबिक किसी फिल्म की नाकामी का ये सबसे अजीब वजह थी. ‘बॉम्बे वेलवेट’ में कुल 15 गाने थे, लेकिन वे दर्शकों के दिलों पर खास छाप नहीं छोड़ सके. अमित त्रिवेदी ने इन गानों को कंपोज किया था. लेकिन लोग फिल्म के म्यूजिक से खुद को जोड़ नहीं पाए. इस फिल्म का सिर्फ 1 गाना ‘मोहब्बत बुरी बीमरी’ ही फेमस हो पाया था. 

अनुराग और रणबीर का वर्कफ्रंट

क्रिटिक्स ने गानों की तारीफ जरूर की, लेकिन पब्लिक लेवल पर न तो ये हिट हुए और न ही म्यूजिक चार्ट्स पर टिक सके, जिसके चलते फिल्म के साथ इसका म्यूजिक एल्बम भी फ्लॉप माना गया. वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप अब अगली फिल्म क्राइम थ्रिलर ‘बंदर’ पर काम कर रहे हैं, जिसमें बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में हैं. ये फिल्म इस साल 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है. रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग ‘रामायण’ फिल्म को लेकर बिजी चल रहे हैं.