News in Brief

Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में 1247 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई कर ली है. फिल्म अब तक केवल एक भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है. ‘धुरंधर’ ने ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन को भी पीछे छोड़ दिया है. इसी बीच यशराज फिल्म्स (YRF) ने फिल्म की ऐतिहासिक सफलता को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जिस पर रणवीर सिंह ने भी अपनी भावुक प्रतिक्रिया दी है. 

दुनियाभर में की जबरदस्त कमाई 
रणवीर सिंह ने अपने करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से की थी. अनुष्का शर्मा फिल्म में उनके साथ नजर आई थी. यह फिल्म न केवल हिट साबित हुई थी, बल्कि इस फिल्म से रणवीर को इंडस्ट्री में एक जबरदस्त पहचान मिली थी. सालों बाद अब धुरंधर ने दुनियाभर में 1247 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है. इसी बीच यश राज फिल्म्स ने उनकी सराहना की. 

यश राज फिल्म्स ने शेयर किया पोस्ट 
यशराज फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने धुरंधर को ‘भारतीय सिनेमा का मील का पत्थर’ साबित किया. प्रोडक्शन हाउस ने निर्देशक आदित्य धर और जियो स्टूडियोज को बधाई देते हुए कहा ”धुरंधर’ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी भारतीय फिल्म बन गई है. यह केवल एक फिल्म नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए मील का पत्थर है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा.’

Add Zee News as a Preferred Source

रणवीर सिंह ने किया भावुक कमेंट 
पोस्ट में आदित्य धर की तारीफ करते हुए लिखा गया ‘जहाज के कप्तान की तरह आदित्य ने अपने मकसद की साफगोई दिखाई, बिना डरे कहानी सुनाने का साहस दिखाया और बेहतरीन काम करने का पक्का इरादा रखा. इससे भारतीय सिनेमा के लिए एक नया मानक स्थापित हुआ है. फिल्म के हर एक कलाकार और तकनीशियन ने काफी अच्छा काम किया है. हर किसी का धन्यवाद. हमें ऐसा सिनेमा देने के लिए धन्यवाद जो हमें रचनात्मक उत्कृष्टता की खोज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है. असली धुरंधर वही लोग हैं, जिन्होंने फिल्म के विचार को बड़े पर्दे पर इतने जोरदार तरीके से प्रस्तुत किया.’ वहीं यश राज फिल्म्स की पोस्ट पर रणवीर सिंह ने अपनी भावुक प्रतिक्रिया दी. रणवीर सिंह ने यश राज फिल्म्स को अपनी ‘प्यारी अल्मा मेटर’ कहते हुए लिखा ‘मैं हमेशा आपको गर्व महसूस कराना चाहता था.’

‘धुरंधर 2’ का  हर किसी को इंतजार 
बता दें कि रणवीर सिंह ने फिल्म ‘धुरंधर’ में भारतीय जासूस हमजा का किरदार निभाया था, जो पाकिस्तान के लियारी इलाके में आतंकवाद के खिलाफ एक गुप्त मिशन पर जाता है. इस फिल्म में अक्षय खन्ना पाकिस्तानी गैंगस्टर, आर. माधवन भारतीय इंटेलिजेंस चीफ. संजय दत्त कराची के एसपी चौधरीो असलम के किरदार में नजर आए हैं. फिल्म की कहानी को हर किसी ने काफी पसंद किया है. सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ को दो भागों में बनाया गया है. अब दर्शकों को इस फिल्म के दूसरे भाग यानी ‘धुरंधर 2’ का इंतजार है, जो सिनेमाघरों में 19 मार्च को दस्तक दे सकती है.