
Gaurav Khanna on Winning Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी भले ही गौरव खन्ना के काफी वक्त पहले नाम हो गई है…लेकिन उन पर लगातार सवालों की बौछार हो रही है. कोई उन्हें अनडिजर्विंग विनर कह रहा है तो कोई ये कह रहा है वो इस शो को इसलिए जीते क्योंकि वो कलर्स का चेहरा रह चुके हैं. ऐसे में गौरव खन्ना ने चुप्पी तोड़ी और कलर्स के फेस वाले एलीगेशन पर ऐसा करारा जवाब दिया है कि उनका बयान मिनटों में वायरल हो गया.
मैंने बहुत मेहनत की है…
गौरव खन्ना ने इन सभी आरोपों को लेकर खुलकर बात फरीदून शहरियार से की. एक्टर ने कहा- ‘लोग कहते हैं कि मैं इसलिए जीता क्योंकि मैं फेमस था. लेकिन, मैं उनसे ये कहना चाहता हूं कि मैंने बहुत मेहनत की है. 20 साल की कड़ी मेहनत. मैं बीते 15 साल से कलर्स का चेहरा नहीं हूं. मेरा कलर्स टीवी पर आखिरी शो ‘ये प्यार ना होगा कम था’ यामी गौतम के साथ. जो 2010 में टेलीकास्ट हुआ था.’
15 साल पहले किया था शो
गौरव ने आगे कहा कि ‘अब मैंने ये शो 2025 में जीता. मैंने कलर्स के साथ शो 15 साल पहले किया था और उसकी वजह से अगर आज जीता हूं तो बहुत बेहतरीन है ये तो. कोई भी फ्री लॉन्च नहीं करता है. मैंने सिर्फ बॉडी के बल पर ये शो नहीं जीता बल्कि मैंने परफॉर्म भी अच्छा किया इसलिए ये शो जीत पाया.’
14 महीने बाद टीवी की मधुबाला ने दिखाया बेबी लीला का चेहरा, क्यूटनेस देखी फिदा हो गए फैंस, PHOTOS
आपको नीचा दिखाएंगे
रियलटी शो के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए गौरव ने कहा- ‘मैं वहां पर किसी से कम्पीट करने नहीं आया था. टेलीविजन का कई साल से चेहरा हूं. तो मुझे पता था कि लोग मुझे टीवी के नाम पर टार्गेट करेंगे. वो आपको नीचा दिखाएंगे और गिराने की कोशिश करेंगे. लेकिन, मेरा मेन मोटिव वहां से एक बेटर पर्सन बनकर निकलकर बाहर आना था. बिग बॉस बहुत इंटेलिजेंट गेम है अगर आप उसे सही से खेलते हैं. मेरे दिमाग में ये पहले दिन से था. मैं वहां पर 15-16 लोगों को खुश करने नहीं गया था.’ आपको बता दें, गौरव खन्ना को 50 लाख प्राइज मनी और चमचमाती ट्रॉफी मिली थी.
