
)
O Romeo 6 Day Collection: शाहिद कपूर की रोमांटिक-एक्शन थ्रिलर फिल्म O’Romeo 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसे वैलेंटाइन वीकेंड को ध्यान में रखकर लाया गया था ताकि यंग दर्शकों को थिएटर तक खींचा जा सके. फिल्म का डायरेक्शन विशाल भारद्वाज ने किया है, जो इससे पहले शाहिद के साथ ‘कमीने’ और ‘हैदर’ जैसी फिल्में बना चुके हैं. प्रोडक्शन की जिम्मेदारी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने संभाली.
रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर अच्छा खासा बज बन हुआ था. फिल्म में शाहिद कपूर ‘उस्तारा’ नाम के किरदार में नजर आते हैं. उनके साथ तृप्ति डिमरी ‘अफ्शा कुरैशी’ के किरदार में नजर आ रही हैं. इसके अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. इतनी बड़ी स्टारकास्ट होने की वजह से फिल्म पहले दिन से चर्चा में रही. फिल्म को लेकर काफी उम्मीदे थीं.
इस बुक से इंस्पायर है फिल्म की कहानी
मेकर्स ने भी इसका जोरदार प्रमोशन भी किया. फिल्म की कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड की दुनिया पर आधारित है. बताया जा रहा है कि ये हुसैन जैदी की किताब ‘Mafia Queens of Mumbai’ से इंस्पाय है. कहानी का केंद्र उस्तारा है, जो अपने दुश्मनों को रेजर से खत्म करता है. उसकी मुलाकात अफ्शा से होती है, जो अपने पति की मौत का बदला लेना चाहती है. धीरे-धीरे दोनों की राहें एक हो जाती हैं और कहानी में प्यार और बदले का टकराव दिखाया गया है.
‘Gen-Z से लेकर… हर कोई आपका दीवाना है…’ करण जौहर की बात इस पर मुस्कुराईं जया बच्चन, दोनों की केमिस्ट्री ने जीत लिया दिल
6 दिन में कितनी हुई कमाई?
रिलीज के 6 दिनों बाद फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ सकी. सैकनिल्क की हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, O’Romeo ने पहले 6 दिनों में करीब 43.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. छठे दिन फिल्म सिर्फ 3.5 करोड़ रुपये ही कमा पाई. शुरुआती ओपनिंग ठीक रही, लेकिन चौथे दिन से कमाई में गिरावट साफ नजर आई. इसके बावजूद फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बात हो रही है. हालांकि, कमाई की रफ्तार काफी धीमी है.
150 करोड़ बजट, कितना तय करना है फासला?
वहीं, अगर फिल्म के बजट के बारे में बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट लगभग 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. मौजूदा कमाई को देखें तो फिल्म अभी अपने लक्ष्य से काफी दूर है. अगर अब तक 43.85 करोड़ की कमाई हुई है, तो बजट निकालने के लिए करीब 106.15 करोड़ रुपये और कमाने होंगे. बड़े बजट की फिल्मों के लिए पहला हफ्ता काफी अहम माना जाता है. ऐसे में धीमी रफ्तार मेकर्स के लिए चिंता की वजह बन सकती है.
शाहिद कपूर की फिल्म हिट या फ्लॉप?
धीमी कमाई के बावजूद फिल्म ने एक रिकॉर्ड जरूर बनाया. बताया जा रहा है कि रिलीज के पहले दिन ही इसने शाहिद कपूर की पिछली फिल्म ‘देवा’ (Deva) के ओपनिंग आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया था. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि चार दिनों में ‘देवा’ की लाइफटाइम कमाई 55.8 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया गया. हालांकि, इतना बड़ा बजट होने की वजह से ये उपलब्धि भी पूरी राहत नहीं दे पाई है.

