News in Brief

Himesh Reshammiya On Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और हिमेश रेशमिया का रिश्ता शुरू से ही काफी चर्चा में रहा है. सलमान के बारे में कहा जाता है कि वही सिंगर हिमेश रेशमिया को इंडस्ट्री में लेकर आए थे और खुद हिनेश ने भी कई मंचों इस बात को मानी है. लेकिन इसके साथ एक अफवाह ये भी है कि हिमेश महज 16 साल के थे, जब उन्होंने सलमान खान को अपनी एक फिल्म में बतौर लीड एक्टर साइन किया था. एक चैट शो में सिंगर से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इसका खुलासा किया. 

सलमान खान को किया था साइन?
दरअसल, कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने जब सिंगर हिमेश रेशमिया से पूछा कि क्या उन्होंने महज 16 साल की उम्र में सलमान खान को अपनी फिल्म में बतौर लीड एक्टर साइन किया था? इस पर रेशमिया ने जवाब देते हुए कहा ‘हां सर, सलमान भाई को हमनें मतलब मेरे डैड ने साइन किया था और साइनिंग अमाउंट दिया था. उस फिल्म का नाम ‘युवा’ था. हालांकि वो फिल्म बनी नहीं, लेकिन मैंने 200-300 गाने बना रखे थे. उन्होंने वो गाने सुने और फिर मैं सीरियल प्रोडक्शन में चला गया और बहुत सारी सीरियल्स बनाई. म्यूजिक मेरा पैशन था लेकिन मेरे लिए यह था कि म्यूजिक मैं तब करूं जब यह होगा कि मेरा गाना फिल्म में होगा.’    

‘सलीम साहब ने दी थी स्टैंडिंग ओवेशन’
वहीं हिमेश रेशमिया ने आगे बताया कि ‘उनको यह सब याद था. वो सारी बातें भी याद थी और वो कॉन्सेप्ट भी याद थे. कई गाने उनको याद थे. तो उन्होंने मुझे कहा कि मैं तुम्हें ब्रेक दूंगा. उन्होंने मुझे उसके बाद बुलाया और ‘प्यार किया तो डरना क्या’ का टाइटल सॉन्ग ऑफर किया. लेकिन वो बहुत ही ज्यादा मुश्किल था. क्योंकि एक तो ‘प्यार किया तो डरना क्या’ मुगल-ए-आजम का सुपरहिट गाना था. अगर कुछ भी गड़बड़ हुई तो आदमी का करियर गया. पहला गाना हिट होना चाहिए, वो फ्रेज क्रैक करना वो मेलेडी के साथ. वो तो बस ऊपर वाले का करिश्मा था और हमने सब सलमान खान और सलीम अंकल को सुनाया तो मुझे याद है सलीम साहब ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया था.’

Add Zee News as a Preferred Source

हिमेश ने दिए एक से एक हिट 
बता दें कि सिंगर हिमेश का पहला ही गाना ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था और इसके बाद उन्होंने एक से एक हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर गाने दिए. एक वक्त ऐसा था जब कोई फिल्म शायद ही ऐसी होती थी, जिसमें हिमेश का गाना ना हो. इन सबके बाद हिमेश ने एक शर्त रख दी कि वो अब उसी फिल्मों के गाने गाएंगे, जिसमें वो खुद एक्टिंग करेंगे. इसके बाद से उनके करियर का ग्राफ नीचे गिरने लगा.