News in Brief

Imran Khan Shocking Revelation: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने करीब 10 साल बाद फिल्मों में वापसी की है. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए. इमरान ने बताया कि उन्हें रोहित शेट्टी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और विक्रमादित्य मोटवाने जैसे बड़े निर्देशकों ने अपनी फिल्मों के लिए अप्रोच किया था. हालांकि, उस वक्त चीजें वैसी नहीं बन पाईं, जैसी वे चाहते थे. कुछ फिल्में आपसी समझ और सही तालमेल की कमी की वजह से हाथ से निकल गईं.

इमरान ने बताया कि साल 2006-2007 में, फिल्म ‘जाने तू… या जाने ना’ से पहले उन्होंने ‘दिल्ली 6’ के लिए ऑडिशन दिया था. उन्हें फिल्म की कहानी काफी पसंद आई थी और वे इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड थे. लेकिन मेकर्स उस समय किसी नए और अनटेस्टेड चेहरे पर बड़ा बजट लगाने के लिए तैयार नहीं थे. इसलिए ये रोल आखिरकार अभिषेक बच्चन को मिला. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. इमरान खान ने बताया कि उस वक्त ये फैसला उन्हें काफी निराश करने वाला लगा था.

‘दिल्ली 6’ के कर दिया गया था बाहर 

इमरान ने ये भी बताया कि वे ‘दिल्ली 6’ के किरदार से खुद को जोड़ पाते थे. उन्होंने कहा कि उनका जन्म अमेरिका में हुआ और वे दो अलग-अलग संस्कृतियों के बीच पले-बढ़े हैं. यही वजह थी कि फिल्म के लीड कैरेक्टर से उनका जुड़ाव स्वाभाविक था. इमरान के मुताबिक, उन्हें आज भी लगता है कि ये फिल्म समय के साथ और बेहतर तरीके से समझ में आने लगी है. उस दौर में फिल्म का हिस्सा न बन पाने का दुख उन्हें काफी समय तक रहा. मिस्ड मौकों की बात करते हुए इमरान ने फिल्म ‘भावेश जोशी’ का भी जिक्र किया. 

टूटी शादी, चीटिंग के आरोप, अब कोर्ट की लड़ाई… 40 लाख की ठगी के आरोपों पर पलाश मुच्छल का पलटवार, मराठी एक्टर पर ठोका 10 करोड़ का मानहानि केस

‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का भी मिला था ऑफर

उन्होंने बताया कि वे करीब एक साल तक इस फिल्म से जुड़े रहे थे. लेकिन उनकी 2013 की फिल्म ‘गोरी तेरे प्यार में’ के फ्लॉप होने के बाद उन्हें इस प्रोजेक्ट से हटा दिया गया. ये रोल बाद में हर्षवर्धन कपूर को मिला. इमरान ने साफ कहा कि ये फैसला उनके कंट्रोल में नहीं था, लेकिन उन्हें फिल्म का फाइनल रिजल्ट पसंद आया. इमरान ने रोहित शेट्टी की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि ‘जाने तू… या जाने ना’ के बाद रोहित शेट्टी ने उन्हें इस फिल्म की कहानी सुनाई थी. 

10 साल बाद कैमियो रोल से की वापसी 

हालांकि, दोनों के बीच ये समझ बन गई कि वे इस रोल के लिए सही फिट नहीं हैं. इमरान का मानना है कि ये किरदार शाहरुख खान के लिए ही बना था. उन्होंने कहा कि शाहरुख ने फिल्म को जिस तरह निभाया, वे उसे बेहतर नहीं कर सकते थे. बता दें, इमरान खान ने 16 जनवरी 2026 को रिलीज हुई फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ से 10 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की. इस फिल्म को विर दास ने डायरेक्ट किया था और इस फिल्म में वे कैमियो रोल में नजर आ रहे हैं. उनको आखिरी बार 2015 में ‘कट्टी बट्टी’ में देखा गया था.