News in Brief

Kiara Advani New Year Post: नए साल के आगाज का काउनडाउन शुरू हो गया है. सेलेब्स लगातार सोशल मीडिया पर इस साल के बेस्ट मोमेंट्स की फोटोज और साल 2026 को लेकर विश मांग रहे हैं. ऐसे में इस साल न्यूली मॉम बनीं कियारा आडवाणी ने भी साल 2025 की बेस्ट मोमेंट्स की 17 फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की. इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने ऐसा प्यारा कैप्शन लिखा जो मिनटों में वायरल हो गया. 

शेयर की 17 फोटोज
कियारा ने इंस्टाग्राम पर 2025 की जर्नी फोटोज से शेयर की. जिसमें न्यू बॉर्न बेबी गर्ल की पहली झलक के अलावा, कान्स में डेब्यू , सिद्धार्थ संग रोमांटिक फोटोज, ‘वॉर 2’ से बिकिनी लुक के अलावा बेबी की क्लोथिंग भी दिखाई. इन 17 तस्वीरों को एक्टर ने चंद लाइनों के साथ इतनी खूबसूरती से बयां किया कि उनका पोस्ट मिनटों में वायरल हो रहा है. खास बात है कि एक्ट्रेस ने बेटी सरायाह का रूम भी दिखाया जो जंगल थीम पर बेस्ड है. 

Add Zee News as a Preferred Source

बॉय बॉय 2025

इस तस्वीरों के साथ कियारा आडवाणी ने कैप्शन में लिखा- ‘2025 ऐसा साल गया जो इमेजिनेशन से परे था. वो साल जिसमें बहुत कुछ सीखा..और हमारी जिंदगी की सबसे बेस्ट ब्लेसिंग. हैलो 2026, मेरा दिल तुम्हारे लिए तैयार है. नए साल को लेकर एक्साइटेड हूं.. उन नन्हें हाथों को पकड़कर जिसमें मेरी पूरी दुनिया बसती है.’

‘ये होना ही था…’तीन शादी और दो तलाक, पंकज कपूर से रिश्ता टूटने पर बोलीं नीलिमा अजीम- नहीं है कोई रिग्रेट

आने वाली है ‘टॉक्सिक’
कियारा इन दिनों ‘टॉक्सिक’ फिल्म को लेकर लाइमलाइट में है. कुछ दिन पहले एक्ट्रेस का इस मूवी से किलर लुक आउट हुआ था जिसमें वो किलर ड्रेस पहनकर कैमरे के सामने परफेक्ट बॉडी फ्लॉट करते हुए दिखीं. 2026 की मचअवेटेड इस फिल्म में कियारा के अलावा यश, नयनतारा और हुमा कुरैशी लीड रोल में है. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है.कियारा इससे पहले इसी साल आई ‘वॉर 2’ में आखिरी बार स्क्रीन पर नजर आई थीं. इसमें उनके साथ लीड रोल में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर थे. मूवी से फैंस को काफी उम्मीदें थी लेकिन, आते ही फ्लॉप का ठप्पा लग गया.