Allu Arjun New Film Announcement: साल 2024 में आई ‘पुष्पा 2’ के बाद फैंस बेसब्री से अल्लू अर्जुन की नई फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों को ऐसा रौंदा था कि कई महीनों तक बाकी मेकर्स फिल्म की रफ्तार और कलेक्शन को देख कांपते रहे थे. इस बीच अल्लू ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है. इस फिल्म के ऐलान के साथ ही एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है जिसने फैंस की नींद उड़ा दी है.
अल्लू अर्जुन की नई फिल्म का ऐलान
मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर एक्टर की नई फिल्म का ऐलान मेकर्स ने किया. इस मूवी का अनटाइटल्ड नाम ‘AA 23’ है. इसका निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं. पहले ऐसी खबरें थीं कि ये मूवी ठंडे बस्ते में चली गई लेकिन, आखिरकार फिल्म का ऐलान खास दिन पर मेकर्स ने किया.
Blessed with the best @alluarjun #AALoki
Looking forward to kicking off this journey with you sir
Let’s make it a massive blast
Once again with my brother @anirudhofficial #AA23 #LK7 @MythriOfficial pic.twitter.com/AZpufiNI2t— Lokesh Kanagaraj (@Dir_Lokesh) January 14, 2026
मिनटों में वायरल पोस्ट
लोकेश कनगराज ने ट्विटर पर लिखा- ‘ब्लेस्ड विद द बेस्ट अल्लू अर्जुन. आपके साथ इस नए सफर को शेयर करने के लिए एक्साइटेड हूं. चलो इसे साथ में मिलकर मैसिव ब्लॉस्ट बनाते हैं.’ खास बात है कि ये अल्लू अर्जुन के करियर की 23वीं मूवी है. वहीं ये 7वीं बार होगा जब कनगराज किसी मूवी का डायरेक्शन करेंगे. इस अनाउंसमेंट के साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया गया जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस फिल्म के ऐलान के साथ ही अल्लू की आने वाली फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी हो गई है. जिसमें एटली के साथ AA22xA6, ‘पुष्पा 3’ और ये नई फिल्म ‘AA 23’ जुड़ गई है.
हाथ में चाकू…आंखों में साजिश..मोना सिंह का ‘हैप्पी पटेल’ से न्यू लुक आउट
आपको बता दें, अल्लू अर्जुन आखिरी बार ‘पुष्पा 2’ में नजर आए थे. इस मूवी का बजट 400-500 करोड़ था और फिल्म ने 1800 करोड़ का कलेक्शन किया था.इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे.
