
नई दिल्ली: आपके पसंदीदा शोज की टीआरपी लिस्ट (TRP List) आ चुकी है. इस बार एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जिसकी उम्मीद शायद किसी को नहीं थी. BARC इंडिया ने 18वें हफ्ते की टीवी शोज की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है और हर बार की तरह अव्वल नंबर पर रहने वाले ‘अनुपमा’ (Anupamaa) सीरियल को इस बार एक दूसरे डेली सोप ने पछाड़ दिया है.
जानिए कौन है आगे और कौन है पीछे
इस हफ्ते की टीआरपी में सीरियल ‘अनुपमा’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ दोनों को झटका लगा है. आइए जानते हैं कि इस बार किस सीरियल ने लोगों के दिलों में बनाई जगह और किसे मिला पहले से कम प्यार.
5. साथ निभाना साथिया 2 (Saath Nibhaana Saathiya 2)
स्टार प्लस के इस डेली सोप साथ निभाना साथिया 2 (Saath Nibhaana Saathiya 2) में गहना लगातार राधिका और कनक को मात देने की कोशिश कर रही है लेकिन उसके हाथ कुछ भी नहीं लग रहा है। लेटेस्ट ट्रैक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
4. तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)
2.3 की टीआरपी के साथ सोनी सब टीवी के शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) ने टीआरपी चार्ट पर फिर एक बार दमदार एंट्री की है. शो में इस वक्त कोरोना से जुड़ी चीजों को दिखाया जा रहा है जो दर्शकों के बेहद पसंद आ रहा है.
Haathi Bhai ke baad, Popatlal ne chuna Jethalal ka naam.
Kya woh de paayega is ‘sting operation’ ko anjaam?Dekhiye #TaarakMehtaKaOoltahChashmah, #FreshEpisodes Mon-Fri raat 8:30 baje, sirf Sony SAB par. pic.twitter.com/zRJARiUHKu
— SAB TV (@sabtv) May 12, 2021
3. इमली (Imlie)
पिछले हफ्ते की तरह इमली (Imlie) ने इस हफ्ते भी अपना तीसरे नंबर का स्थान कायम रखा है, लेकिन इस शो की टीआरपी 0.2 पॉइंट्स से बढ़कर 2.9 हुई है. आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जहां आदित्य आखिरकार मालिनी से कह देगा कि वह उससे नहीं बल्कि इमली से प्यार करता है.
2. अनुपमा (Anupama)
सबसे लंबे समय तक नंबर पर राज करने के बाद आखिरकार अनुपमा (Anupama) नंबर वन का ताज चला गया है. फिलहाल, इस सीरियल में तलाक का ट्रैक शुरू हो गया है. जल्द ही अनुपमा (Anupama) और वनराज कोर्ट में जाकर तलाक के कागजों पर साइन करते हुए नजर आएंगे.
1. गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)
स्टार प्लस का मशहूर शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में पिछले कई महीनों से नंबर दो और तीन पर बना हुआ था और आखिकार इसने नंबर वन पर अपनी जगह बना ली है. काफी लम्बे से विराट और सई के बीच अनबन चल रही थी लेकिन बीते दिनों ही दोनों के बीच की गलतफहमियां दूर हुई है. शायद यही वजह रही कि इस सीरियल को लोगों ने खूब पसंद किया.
यह भी पढ़ें- ये रिश्ता क्या कहलाता है: क्या टूटने वाली है करण-निशा की शादी? एक्टर ने बताई हकीकत
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें
