Dev Anand Amitabh Bachchan Incident: देव आनंद अपने जमाने के सबसे बड़े सितारों में से एक थे और उनकी किताब ‘ऑटोबायोग्राफी’ 2007 में लॉन्च हुई. उनको, उनके फैंस और साथियों की बुक लॉन्च से काफी उम्मीदें थीं. लेकिन उस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने देव आनंद को काफी दुखी और निराश कर दिया. दरअसल, लॉन्च के दौरन सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को स्पेशल गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था. वे आए भी, लेकिन मंच पर थोड़ी देर ही रुके और जल्दी चले गए.
इतना ही नहीं, उन्होंने बाकी लोगों के साथ डिनर भी नहीं किया और किताब की कॉपी भी नहीं ली, जिससे देव आनंद काफी निराश हुए. अगले दिन देव आनंद खुद बच्चन साहब के घर जलसा पहुंचे, ताकि अपनी किताब की कॉपी उन्हें दे सकें. लेकिन वहां उन्हें लगभग आधे घंटे तक गेट के बाहर इंतजार करना पड़ा. ये किस्सा हाल ही में देव आनंद के करीबी दोस्त और सहयोगी मोहन चुरीवाला ने विक्की लालवानी के साथ इंटरव्यू में साझा की. मोहन ने बताया कि उस समय अमर सिंह, जो बच्चन परिवार के करीब थे.

19 साल पुराना है ये चौंकाने वाला किस्सा
उन्होंने बताया कि अमर सिंह ने देव आनंद से पूछा, ‘हम अमिताभ जी को बुला लें?’. देव आनंद ने कहा, ‘हां, बुला लो’. मोहान ने बताया कि अमर सिंह ने देव आनंद को भरोसा दिलाया कि वे अमिताभ बच्चन, अनिल अंबानी और टीना अंबानी के साथ आएंगे. उस समय अमर सिंह समाजवादी पार्टी से जुड़े थे, जबकि महाराष्ट्र में कांग्रेस सरकार थी. लेकिन जब राजनीतिज्ञ टी सुब्बारमी रेड्डी ने बताया कि वे मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के साथ आएंगे, तो अमर सिंह को ये पसंद नहीं आया.
आमिर खान–राजकुमार हिरानी की नई फिल्म, जिसमें लगातार हो रही देरी, अब स्क्रिप्ट री-राइट के बाद मार्च में शुरू होगी शूटिंग
देव आनंद को आधे घंटे गेट पर करना पड़ा इंतजार
हालांकि, उन्होंने देव आनंद को डिनर में शामिल होने का भरोसा दिया, लेकिन ये ग्रुप बुर लॉन्च इवेंट खत्म होने से पहले ही चला गया. मोहान ने बताया कि देव आनंद ने सोचा, ‘क्या उन्हें हमसे कोई शिकायत है?’. इसके बाद मोहन ने तय किया कि वे पर्सनली अमितभा बच्चन और अंबानी परिवार को किताब की कॉपी दे देंगे. आखिरी पल में देव आनंद ने खुद मोहन के साथ जाने पर जोर दिया. जब वे जलसा पहुंचे और हॉर्न बजाया, तो वॉचमैन अंदर जाकर 15 मिनट तक बाहर नहीं आया.
देव आनंद के लिए शर्मिंदगी भरा था ये एक्सपीरियंस
मोहन ने इस दौरान अमर सिंह को कॉल किया, जिसे जवाब आने में और 10 मिनट लगे. जब देव आनंद और मोहन को अंदर जाने की परमिशन मिली, तो अमर सिंह रात के कपड़ों में दिखाई दिए और हैरान दिखे, क्योंकि उन्हें पता नहीं था कि देव आनंद भी साथ आए हैं. अमिताभ बच्चन लगभग 15 मिनट बाद आए, जब वे हेल्थ क्लब से लौटे थे. मोहन ने बताया कि देव आनंद और बच्चन ने कुछ मिनट चाय पी और बातचीत की. ये पूरी घटना देव आनंद के लिए थोड़ी शर्मिंदगी और उलझन भरी थी.
15 साल पहले देव आनंद ले चुके विदा
देव आनंद की मौत के बाद अमर सिंह ने विर्स संघवी से कहा कि किसी भी मेहमान को जलसा में आने के लिए परमिशन लेना जरूरी थी. मोहन ने याद किया कि ये बात देव आनंद को बताई जाती, तो उन्हें बहुत बुरा लगता. मोहन ने कहा, ‘मैं खुश हूं कि ये घटना देव आनंद के बाद सामने आई. अगर ये उन्हें पता चल जाता, तो वे सच में दुखी हो जाते’. बता दें, देव आनंद ने 3 दिसंबर, 2011 को लंदन में 88 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. देव आनंद और अमिताभ बच्चन दोनों ही हिंदी सिनेमा के लेजेंड्री स्टार्स रहे हैं.
