News in Brief

Heer Express on Jio Hotstar: एक वक्त था जब फिल्मों की सफलता को सिनेमाघरों में मिल रहे दर्शकों के प्यार के मापा जाता था. वक्त के साथ-साथ बहुत कुछ बदला और दर्शक थिएटर की तरह ओटीटी पर भी फिल्में एन्जॉय करने लगे. आज के दौर में लोग सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी पर फिल्में देखना पसंद करते हैं. अब सितारों को अपनी फिल्मों की केवल बॉक्स ऑफिस ही नहीं बल्कि ओटीटी पर भी अच्छे रिस्पॉन्स की जरूरत होती है. 

ओटीटी पर फिल्म हो रही ट्रेंड 
वहीं हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ रिलीज हुई. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो दर्शकों का मनोरंजन किया है, इसके साथ ओटीटी पर भी लोगों का खूब एंटरटेन कर रही है और सफलता की नई परिभाषा लिख रही है. फिल्म को ओटीटी पर काफी अच्छी रिस्पॉन्स मिल रहा है और फिल्म जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है.  

देशभर में बिकी लाखों टिकट
आशुतोष राणा और गुलशन ग्रोवर स्टारर फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ को थिएटर में साल 2025 में 12 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया गया था. फिल्म थिएटर में 5 हफ्तों तक रही थी और देशभर में फिल्म की लाखों टिकट बिकी थी. इस फिल्म में दिविता जुनेजा ने नेचुरल एक्टिंग और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस से हर किसी का दिल जीता था. इस फिल्म में दिविता जुनेजा के अलावा आशुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर, संजय मिश्रा और मेघना मलिक जैसे सितारे नजर आए थे. इन सभी ने सितारों ने अपनी एक्टिंग से फिल्म की कहानी को धमाकेदार बना दिया था. 

Add Zee News as a Preferred Source

यहां पर देखें फिल्म 
अगर आप भी इस ओटीटी पर इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो आप इसे घर बैठे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. हीर एक्सप्रेस को मेकर्स ने इसी महीने ओटीटी पर रिलीज किया है. फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. जिसके वजह से फिल्म ओटीटी पर जमकर ट्रेंड कर रही है.