Hindi Cinema Star Salim Khan 2 Wives: हम यहां सलमान खान के पिता सलीम खान की बात कर रहे हैं. 24 नवंबर, 1935 को इंदौर में जन्मे सलीम खान को आज 17 फरवरी को 90 साल की उम्र में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी तबीयत को लेकर परिवार या डॉक्टरों की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. अस्पताल के बाहर उनके बेटे सलमान खान को भी पहुंचते हुए देखा गया, जिसके बाद से फैंस चिंतित हैं.
1959 में फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत करने वाले सलीम खान ने शुरुआती दिनों में कुछ फिल्मों में बतौर एक्टर अपना हाथ आजमाया था, लेकिन उन्हें असली पहचान एक राइटर के तौर पर मिली. बाद में जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी बनी, जिसे सलीम–जावेद के नाम से जाना गया. ये जोड़ी हिंदी सिनेमा की सबसे सक्सेसफुल राइटर्स की जोड़ियों में गिनी जाती है. उन्होंने ऐसी फिल्मों की कहानियां लिखीं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर गहरा असर डाला.
सलीम–जावेद की जोड़ी ने दी कईं हिट
सलीम–जावेद की जोड़ी ने कई बड़ी और यादगार फिल्मों में ‘सीता और गीता’, ‘जंजीर’, ‘दीवार’, ‘शोले’, ‘त्रिशूल’, ‘क्रांति’ और ‘डॉन’ जैसी फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया और आज भी इन्हें क्लासिक माना जाता है. खासकर ‘शोले’ अपने दौर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही है. सलीम खान को उनके बेहतरीन काम के लिए कई सम्मान भी मिले, जिनमें 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड शामिल हैं.
5 मिनट 42 सेकंड का वो रोमांटिक गाना… जिसकी धुन सुनते ही झूमने लगते हैं कदम, गुनगुनाने लगते हैं होंठ, बार-बार सुनने पर भी नहीं भरता दिल
दो शादियां कर चुके हैं सलीम खान
अगर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो सलीम खान ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली शादी साल 1964 में सुषीला चरक से हुई, जिन्हें बाद में सलमा खान के नाम से जाना गया. इसके बाद साल 1981 में उन्होंने मशहूर एक्ट्रेस हेलेन से शादी की. दोनों शादियों को लेकर उस समय काफी चर्चा भी हुई थी, लेकिन परिवार ने हमेशा आपसी समझ और सम्मान बनाए रखा. आज सलीम खान अपनी दोनों बीवियों के साथ साथ रहते हैं उनके 5 बच्चे हैं.
दो बीवियों और 5 बच्चों के साथ रहते हैं सलीम खान
उनके बच्चों में सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं. उनकी दो बेटियां अलवीरा खान अग्निहोत्री और अर्पिता खान हैं. अर्पिता को उन्होंने गोद लिया था. हेलेन से उनकी कोई संतान नहीं है, लेकिन पूरे परिवार में आपसी जुड़ाव साफ नजर आता है. ये परिवार अक्सर खास मौकों पर एक साथ दिखाई देता है. आज सलीम खान को हिंदी सिनेमा के सबसे सम्मानित राइटर्स में गिना जाता है. उनकी राइटिंग ने 70-80s में फिल्मों का रुख बदल दिया था.
