)
Parineeti Chopra Postpartum: 37 साल की एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने करीब 2 महीने और 22 दिन पहले अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. अब दोनों अपने पेरेंटहुड को काफी एंजॉय कर रहे हैं. हालांकि, मां बनने के बाद परिणीति को पोस्टपार्टम का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि मां बनने के बाद वे खुद को मेंटली और फिजिकली कैसे शांत रखती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है.
वीडियो में उन्होंने अपनी रोजमर्रा की आदतों और उस मंत्र के बारे में बात की, जिससे उन्हें सुकून मिलता है. उनका कहना है कि बच्चे के जन्म के बाद मन को शांत रखना बहुत जरूरी हो जाता है और इसके लिए सही दिनचर्या अपनानी चाहिए. परिणीति ने कहा कि सुबह उठते ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. उनके मुताबिक, आजकल लोग आंख खुलते ही फोन स्क्रॉल करने लगते हैं, जो दिमाग पर बुरा असर डालता है.
कैसे पोस्टपार्टम में खुद को रखती हैं शांत?
उन्होंने कहा, ‘सुबह-सुबह फोन देखने से दिमाग सुन्न हो जाता है और पूरा दिन खराब हो सकता है’. इसलिए वे कोशिश करती हैं कि उठने के बाद कुछ समय तक फोन से दूर रहें और खुद के साथ वक्त बिताएं. एक्ट्रेस ने बताया कि सुबह उठकर बोर होना भी जरूरी है. उन्होंने कहा, ‘फोन छोड़कर बैठिए, थोड़ा म्यूजिक सुनिए, प्रकृति के पास जाइए और चिड़ियों की आवाज सुनिए’. इससे मन अपने आप शांत होने लगता है. परिणीति का मानना है कि सुबह का एक घंटा अगर खुद के लिए रखा जाए, तो पूरा दिन बेहतर गुजरता है.
ऋतिक रोशन की वो 5 मेगा फ्लॉप फिल्में, जो बनीं कल्ट क्लासिक, अब OTT पर करती हैं राज, 1 ने तो जीते 16 अवॉर्ड्स और 39 नॉमिनेशन
सोते उठते हीं पढ़ती हैं हनुमान चालीसा
ये आदत उन्हें मां बनने के बाद और भी ज्यादा मदद कर रही है. परिणीति ने ये भी बताया कि वे सुबह उठते ही मंत्रों का जाप करती हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं रोज सुबह हनुमान चालीसा या नमामि शमीशम का जाप करती हूं’. उनका मानना है कि अगर दिमाग पॉजिटिव रहेगा, तो शरीर भी उसी के हिसाब से काम करेगा. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे चाहती हैं कि सुबह बिस्तर से उठना भी किसी फिल्म के सीन जैसा हो, स्लो मोशन में.
2 महीने पहले बने थे माता-पिता
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उम्र के साथ उन्होंने ये समझा है कि जिंदगी में सबसे जरूरी चीज सोचने का तरीका है. उन्होंने कहा, ‘आप हर हालात पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं, यही सबसे अहम है’. उनके लिए अब हेल्थ, फिटनेस और मेंटल पीस सबसे ऊपर है. साथ ही वे ये भी चाहती हैं कि इन सबके बीच वे खुद को बेहतर महसूस करें और अच्छा दिखें. बता दें, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अक्टूबर 2025 में माता-पिता बने थे. कुछ हफ्ते पहले उन्होंने अपने बेटे का नाम नीर बताया.
