News in Brief

Ikkis Starcast Fee: हिंदी सिनेमा में इन दिनों खूब देशभक्ति फिल्में बन रही हैं. वहीं, युद्ध पर आधारित फिल्मों की अपनी अलग पहचान रही है. दर्शकों को भी जो देशभक्ति और बलिदान की भावना से जुडी कहानियां पसंद आ रही है. इसी बीच एक नई फिल्म आ रही है जो एक बहादुर सैनिक की जिंदगी पर आधारित है. साथ ही ये धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म भी है. 

फिल्म का नाम है इक्कीस जो परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल की जिंदगी पर आधारित है. अरुण खेतरपाल ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में मात्र 21 साल की उम्र में शहादत दी थी. फिल्म का शीर्षक भी इसी उम्र को दर्शाता है. इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने फिल्मकार श्रीराम राघवन कर रहे हैं, जो अपनी थ्रिलर फिल्मों के लिए मशहूर हैं.  

ये भी पढ़ें: 3 घंटा 34 मिनट की ‘धुरंधर’ फिल्म…जिसने बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया है तहलका, अब OTT पर तांडव करने को तैयार; कब और कहां देख सकेंगे?

Add Zee News as a Preferred Source

अब बात करते हैं फिल्म की स्टारकास्ट और उनकी फीस की. इस फिल्म से अगस्त्य नंदा बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रहे हैं. उन्होंने अरुण खेतरपाल का किरदार निभाने के लिए लगभग ₹70 लाख फीस ली है. वहीं दमदार अभिनय के लिए मशहूर जयदीप अहलावत ने इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई है और उन्होंने लगभग ₹50 लाख चार्ज किए हैं.  

फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी नजर आएंगे. यह उनकी आखिरी स्क्रीन अपीयरेंस बताई जा रही है. धर्मेंद्र ने इस फिल्म के लिए लगभग ₹20 लाख फीस ली है. इसके अलावा इसमें एक्ट्रेस सिमर भाटिया, जो अक्षय कुमार की भतीजी हैं. इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. उन्होंने अपनी भूमिका के लिए करीब ₹5 लाख फीस ली है.  

ये भी पढ़ें: 91 मिनट की डरावनी फिल्म…जहां श्राप की गिरफ्त में फंसी आत्माएं चैन से जीने नहीं देती, हर सीन में छिपा है मौत का साया; जिसे देख आपकी सांसें थम जाएंगी

फिल्म का कुल बजट लगभग 200 करोड़ बताया जा रहा है. यह एक वॉर ड्रामा है जिसमें बड़े पैमाने पर युद्ध के दृश्य और भावनात्मक पहलुओं को दिखाया जाएगा. फिल्म की शूटिंग और प्रोडक्शन पर खास ध्यान दिया गया है ताकि दर्शकों को वास्तविक अनुभव मिल सके.  इक्कीस पहले 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर भीड़ से बचने के लिए इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई. अब यह फिल्म जनवरी 2026 में सिनेमाघरों में आएगी. यह फिल्म न केवल अगस्त्य नंदा के करियर की शुरुआत है बल्कि भारतीय सिनेमा में एक और प्रेरणादायक युद्ध गाथा जोड़ने जा रही है.