
Aaj ki Raat Song Broke All Record: 2024 में अगर किसी एक आइटम सॉन्ग ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी तो वह था ‘आज की रात’, जिसमें 36 साल की तमन्ना भाटिया ने अपने कातिलाना मूव्स से दर्शकों को दीवाना बना दिया. फिल्म ‘स्त्री 2’ का यह गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया और इसे साल के सबसे हॉट डांस नंबर्स में गिना जाने लगा. इस गाने ने यूट्यूब पर ऑफिशियली 1 बिलियन यानी कि 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है.
36 साल की हसीना के मूव्स ने मचा दिया बवाल
वहीं, एक्ट्रेस ने इसकी खुशी जाहिर करते हुए गाने की शूटिंग के कुछ क्लिप शेयर किया है. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘पहले व्यू से लेकर 1 बिलियन व्यूज तक. आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया.’ ‘आज की रात’ को मधुबंती बागची और दिव्य कुमार ने आवाज दी है, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक सचिन-जिगर का है. दमदार बीट्स, ग्लैमरस विज़ुअल्स और तमन्ना की एनर्जी ने इस गाने को फैंस का फेवरेट बना दिया. यह गाना न सिर्फ फिल्म की हाइप बढ़ा रहा है, बल्कि तमन्ना के करियर के सबसे यादगार डांस नंबर्स में भी शुमार हो चुका है.
यूट्यूब पर 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज
साल 2024 में आई फिल्म ‘स्त्री 2’ उस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन गई थी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने दुनियाभर से 857 करोड़ रुपये कमाया था. वहीं, फिल्म ओवरसीज 144 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी . वहीं, भारत से ग्रॉस कलेक्शन 713 करोड़ रुपये रहा था . यह स्त्री का दूसरा पार्ट था, जिसने पहली फिल्म से ज्यादा कमाई की थी. वहीं, ‘स्त्री 2’ में तमन्ना भाटिया का भी छोटा रोल था, लेकिन वो गाने में भी नजर आईं थीं. 4 मिनट 46 सेकंड के वीडियो में उनके डांस की खूब तारीफ की गई थी. उनके मूव्स और एक्सप्रेशंस ने फैन्स को खूब इम्प्रेस किया. जिस गाने पर अबतक 71 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है. जबकि, 46 लाख लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हिट गाने के लिए तमन्ना भाटिया को लगभग 1 करोड़ रुपये फीस मिली थी. जिससे उन्होंने नोरा फतेही को पीछे छोड़ दिया था. दरअसल जब STREE रिलीज हुई थी, तब उस फिल्म में कमरिया नाम का गाना भी था. जिसमें नोरा फतेही ने परफॉर्म किया था, पर एक्ट्रेस को केवल 25 लाख रुपये फीस मिली थी. एक रिपोर्ट के मुताबिक, न्यू ईयर पर गोवा में एक्ट्रेस ने लाइव परफॉर्म किया था. जिसके 6 मिनट के डांस के लिए उन्हें 6 करोड़ रुपये की फीस मिली थी. यानी हर मिनट 1 करोड़ रुपये होता है.

