Dhurandhar OTT Release: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की सुपरहिट स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. 5 दिसंबर 2025 को रिलीज के साथ ही फिल्म खुद को बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ साबित कर दिया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और दूसरे दिग्गज कलाकारों से सजी इस फिल्म को हर किसी की परफॉर्मेंस ने खास बनाया. यह बॉलीवुड की पहली फिल्म है, जिसने भारत में 700 करोड़ का आंकड़ा पार किया है.
कब और कहां देख सकते हैं ‘धुरंधर’
धुरंधर इस वक्त सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है. दुनियाभर में करोड़ों छाप रही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 879 करोड़ रुपये के करीब कारोबार कर लिया है और वर्ल्डवाइड नंबर 1325 करोड़ के ऊपर है. मगर अब ज्यादा दिन यह फिल्म बड़े पर्दे पर राज नहीं करने वाली है. इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक, रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर धुरंधर सिनेमाघरों से हटकर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. बताया जा रहा है कि यह ओटीटी पर 30 जनवरी को स्ट्रीम हो सकती है. हालांकि, ऑफिशियली अभी इसकी अनाउंसमेंट नहीं की गई है.
क्या है धुरंधर की कहानी?
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट भी इसकी सफलता का बड़ा कारण मानी जा रही है. ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने हामजा नामक भारतीय जासूस की भूमिका निभाई है, जो कराची में आतंकी और गैंग नेटवर्क में घुसपैठ करता है. फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. मेकर्स पहले ही कन्फर्म कर चुके हैं कि ‘धुरंधर पार्ट 2’ मार्च 2026 में रिलीज होगी.
