News in Brief

Aamir Khan On Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ के हर जगह चर्चा हो रही है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया है और अब फिल्म के दूसरे पार्ट का टीजर भी जारी हो चुका है. फिल्म ने दुनियाभर के दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. रणवीर सिंह की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और इतिहास के सबसे बड़े भारतीय फिल्मों में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. अब इसी बीच फिल्म को लेकर नई बहस इंडस्ट्री में छिड़ गई है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला- 

‘भारत में अगर 15 हजार स्क्रीन पर…..’
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लोगों ने काफी पसंद किया है और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जबरदस्त बिजनेस किया है. इसी बीच अब सुपरस्टार आमिर खान ने वैरायटी इंडिया संग बातचीत के दौरान रणवीर सिंह की फिल्म की कमाई पर बात करते हुए कहा कि ये फिल्म और ज्यादा कमाई कर सकती थी. आमिर खान ने कहा कि अगर ‘धुरंधर’ को भारत में 15,000 स्क्रीन पर रिलीज किया जाता तो इसका बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन बढ़ सकता था. एक्टर ने ये कंपैरिजन चीन जैसे बड़े फिल्म बाजार से की, जहां हजारों स्क्रीन पर फिल्में रिलीज होती है और अरबों डॉलर में बिजनेस करती हैं. 

‘भारत में थिएटर्स की संख्या काफी कम’
सुपरस्टार आमिर खान ने कहा कि भारत में थिएटर्स की संख्या काफी कम है, जिसकी वजह से फिल्मों की पहुंच काफी लिमिटेड रहती है और उनकी कमाई का पूरा पोटेंशियल रियलाइज नहीं हो पाता है. नंबर्स गिनाते हुए आमिर ने कहा कि आज भारत में कुल मिलाकर 9 हजार से 10 हजार स्क्रीन हैं और चीन में 1 लाख थिएटर्स हैं. इन नंबर्स का आपस में कोई कंपैरिजन ही नहीं है. हमारे पास उनके मुकाबले 10 गुना कम स्क्रीन्स हैं. इसी वजह से चीन फिल्मों में जबरदस्त बिजनेस करता है. 

Add Zee News as a Preferred Source

‘फिल्म इंडस्ट्री स्क्रीन्स की कमी से प्रभावित’
एक्टर ने आगे कहा कि फिल्म इंडस्ट्री नंबरों की इस कमी से काफी प्रभावित हो रही है. अगर स्क्रीन की संख्या में बढ़ोतरी की जाए तो फिल्में छोटे शहरों और गांवों तक भी आसानी से पहुंच पाएंगी. जिससे दर्शकों की संख्या भी काफी बढ़ेगी. हालांकि बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं, जिसने भारत में कई ज्यादा गुना कमाई की और चीन में रिलीज से ज्यादा की है. लेकिन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की कमाई केवल भारतीय सिनेमा में देखें, तो ये काफी अच्छी है.