News in Brief

Bobby Deol Bandar: दो सगे भाइयों की इस साल बॉक्स ऑफिस पर ऐसी टक्कर होने वाली है जिसे देखने के बाद हर कोई सन्न हो जाएगा. एक दूसरे पर जान छिड़कने वाले ये दो सगे भाई इस साल मई में एक दूसरे से भिड़ने को तैयार है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इस कांटे की टक्कर का हाल क्या होगा इसे देखने लिए फैंस बेसब्र हैं. खास बात है इन दोनों भाइयों की दोनों ही फिल्म इस साल की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवीज हैं.

दो भाइयों की महाटक्कर

ये दोनों रियल ब्रदर कोई और नहीं देओल परिवार की शान सनी देओल और बॉबी देओल हैं. सनी देओल की फिल्म ‘गबरू’ इसी साल 8 मई को रिलीज हो रही है तो वहीं, बॉबी देओल की ‘बंदर’ की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. ये फिल्म 22 मई को थिएटर में बवाल मचाने के लिए एकदम तैयार है. अनुराग कश्यप ने इस फिल्म का पोस्टर रिलीज डेट के साथ शेयर किया है. जिसमें बॉबी देओल फेस पर चश्मा लगाए सलाखों के पीछे सीरियस मूड में खड़े नजर आ रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

 

2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म

बॉबी देओल की ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही काफी लाइमलाइट बटोर चुकी है. ये मूवी 2025 के 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल प्रेजेंटेशन कैटेगरी में इसका प्रीमियर हुआ था. जिसके बाद इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से जबरदस्त रिस्पांस मिला. जिसके बाद से ये मूवी साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म बन गई है.कहा जा रहा है कि इस फिल्म में बॉबी देओल एक अलग अंदाज में दिखने वाले हैं. मूवी को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म को जितना बॉबी देओल की वजह से लोग पसंद कर रहे हैं उतना की इसका क्रेज अनुराग कश्यप को लेकर भी है. ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी फिल्मों में बेखौफ कहानियां दिखती हैं.

रश्मिका-विजय ने शादी से पहले लिया सबसे बड़ा फैसला, अब तक किसी सेलिब्रिटी ने नहीं किया ऐसा!

आखिरी बार इस फिल्म में दिखे बॉबी

बॉबी देओल आखिरी बार ‘कंगुवा’ में नजर आए थे. इसके पहले आर्यन खान की ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ और उससे पहले ‘एनिमल’ में दिखे थे.’एनिमल’ वही फिल्म थी जिसने बॉबी देओल की किस्मत रातोंरात बदल दी थी.