News in Brief

Music Director Died: 2026 शुरु होते ही ऐसी खबर आई है जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है. म्यूजिक इंडस्ट्री में अहम योगदान देने वाले म्यूजिक डायरेक्टर एस पी वेंकटेश का निधन हो गया है.ये 70 साल के थे. इनकी मौत की खबर ने सभी को शॉक में डाल दिया है और हर कोई इन्हें सोशल मीडिया पर नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है.

चेन्नई में हुआ निधन
जानकारी के मुताबिक म्जूजिक डायरेक्टर का निधन चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ. इनकी मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में सन्नाटा पसर गया है. इन्होंने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अपना अहम योगदान कई साल तक दिया.इनके निधन की खबर पर मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने भी शोक व्यक्त किया.

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
 इन्होंने पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इन्होंने कहा- इनका निधन केरल की सांस्कृति विरासत के लिए अपूर्णीय क्षति है. मलयालम फिल्म संगीत के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक थे. इनकी रचनाएं हमेशा श्रोताओं के दिलों में बसी हुई हैं. 1980 से 1990 में इनकी धुनें लोग काफी ज्यादा सुनते थे. इनका बैकग्राउंड स्कोर आज भी प्रभावशाली बना हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source