
Ramanand Sagar Son Died: ‘रामायण’ टीवी शो से देश और विदेश में अपनी अलग जगह बना चुके रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक आनंद सागर बीते 15 साल से बीमारी से लड़ रहे थे. जिसके बाद आज उन्होंने आखिरी सांस ली और दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. इस खबर से टीवी की दुनिया में मातम पसरा हुआ है और सोशल मीडिया पर उनके फ्यूनिरल के वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसे देखकर लोग उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
पिता की छत्र छाया में चुना अपना रास्ता
जहां एक ओर रामानंद सागर ने धार्मिक सीरियल बनाकर अपनी एक खास पहचान बनाई तो वहीं उनके बेटे आनंद सागर पिता की छत्र छाया में अपना रास्ता खुद बनाया.
इन्होंने ना केवल कई टेलीविजन शोज बनाए बल्कि कई मूवीज भी बनाईं. इनका नाम उनक डायरेक्टर्स में शामिल था जो दर्शकों की नब्ज समझते थे और एक्शन, रोमांस और कॉमेडी सभी को बड़ी सरलता से मिला देते थे.
इन फिल्मों में किया काम
इनकी डायरेक्ट की हुई फिल्मों में ‘हमराही’, ‘राम भरोसे’, ‘प्यारा दुश्मन’, ‘अरमान’, ‘जुल्फ के साये’, ‘बादल’, ‘मोती घर नी लाज’, ‘भगत सिंह’ और ‘आकली पोरटम’ शामिल हैं. बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि सागर परिवार में ज्यादातर प्रोडक्शन का काम सुभाष और प्रेम सागर ही संभालते थे. वहीं, आनंद सागर निर्देशन और एग्जीक्यूटिव की कमान संभालते थे.
