News in Brief

Parasakthi Release Delayed: साल 2026 की शुरुआत कुछ फिल्मों के लिए मुश्किलों भरी साबित हो रही है. हाल ही में 9 जनवरी को रिलीज होने वाली साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ (Jana Nayagan) की रिलीज डेट मेकर्स को टालनी पड़ी. इसी बीच अब एक और फिल्म भी इसी तरह की परेशानी का सामना कर रही है. ये फिल्म भी 10 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ऐसा हो नहीं पाएगा, जिसको लेकर फिल्म मेकर्स के साथ-साथ फैंस भी काफी निराश हैं. 

हम यहां साउथ एक्टर शिवकार्तिकेयन की तमिल फिल्म ‘पराशक्ति’ (Parasakthi) की बात कर रहे हं, जिसकी रिलीज अटक गई है. खबर एजेंसी PTI के मुताबिक, फिल्म को अभी तक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी CBFC से सर्टिफिकेट नहीं मिला है. इसी वजह से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में सेंसर प्रोसेस को लेकर चिंता बढ़ गई है. ये फिल्म पोंगल के मौके पर रिलीज होने वाली थी और इसे एक्टर विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के बाद सिनेमाघरों में आने की प्लानिंग थी. 

CBFC से नहीं मिला फिल्म को सर्टिफिकेट

हालांकि, अब फिल्म की रिलीज को लेकर असमंजस बना हुआ है. PTI ने इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से बताया कि ये एक बड़े बजट की फिल्म है, जिसे ‘जन नायकन’ के एक दिन बाद यानी 10 जनवरी को रिलीज किया जाना था. गुरुवार शाम तक फिल्म को CBFC से मंजूरी नहीं मिली थी. इस पूरे मामले पर न तो CBFC की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है और न ही फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने कुछ साफ कहा है. इसी वजह से मेकर्स और थिएटर मालिक दोनों ही इंतजार कर रहे हैं. 

3 मिनट 22 सेकंड का वो रोमांटिक गाना, जिसे सुनते ही चेहरे पर छा जाती मुस्कान, बार-बार सुनने पर भी नहीं भरता दिल

एडवांस बुकिंग से परहेज कर रहे सिनेमाघरों के मालिक

सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर बनी असमंजस का असर थिएटर बुकिंग पर भी साफ दिख रहा है. कई शहरों में सिनेमाघरों के मालिक एडवांस बुकिंग खोलने से परहेज कर रहे हैं. वे पोंगल पर रिलीज होने वाली दोनों फिल्मों के लिए टिकट तभी बेचना चाहते हैं, जब सर्टिफिकेशन पूरी तरह कन्फर्म हो जाए. PTI के मुताबिक, गुरुवार शाम तक BookMyShow पर चेन्नई में सिर्फ तीन थिएटर ही टिकट बेचते दिखे, वो भी शहर के बाहरी इलाकों में और इस खबर से फैंस भी काफी निराश हैं. 

10 जनवरी को रिलीज होने वाली थी फिल्म 

इन खबरों के बीच फिल्म के यूरोपियन डिस्ट्रीब्यूटर ‘4सीज़न्स क्रिएशन्स AS’ (4Seasons Creations AS) ने सोशल मीडिया पर सफाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘पराशक्ति’ 10 जनवरी को ही रिलीज हो रही है. साथ ही ये भी बताया कि नीदरलैंड्स में रिलीज इसलिए रद्द की गई क्योंकि फिल्म को Rotterdam Film Festival में एक्सक्लूसिव तौर पर दिखाया जाएगा. ट्वीट में पोंगल को बड़े तरीके से सेलिब्रेट करने की बात भी कही गई है.

फैंस को करना पड़ेगा नई रिलीज डेट का इंतजार 

इस फिल्म का डायरेक्शन सुधा कोंगारा ने किया है. फिल्म में शिवकार्तिकेयन, जयम रवि और श्रीलीला लीड रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म 1960 के दशक के बैकग्राउंड पर आधारित है, जिसमें समाज की सच्चाइयों और विरोध को दिखाया जाएगा. पहले 9 इस फिल्म को जनवरी को रिलीज करने का प्लान था. बाद में इसको 10 जनवरी कर दिया गया, लेकिन अब फैंस को इसकी नई रिलीज डेट का इंतजार करना पड़ेगा, जिसके बारे में अभी मेंकर्स ने कोई जानकारी नहीं दी.