News in Brief

Bollywood Stars Debut in 2026: नया साल के पहले महीने ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की ताबड़तोड़ बरसात होने लगी है. 1 जनवरी को अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया की डेब्यू फिल्म ‘इक्कीस’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. साल 1971 की जंग में शहीद हुए सबसे युवा परम वीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल की बहादुरी की कहानी पर बनी यह फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है. तो चलिए आपको बताते हैं इन दोनों सितारों के अलावा कौन से और सितारे हैं जो स्क्रीन पर साथ में डेब्यू करने वाले हैं. 

सुहाना खान

सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान.ओटीटी पर ‘द आर्चीज’ से डेब्यू करने के बाद अब वह बड़े पर्दे पर पिता शाहरुख के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर में सुहाना अहम किरदार में दिखेंगी.

Add Zee News as a Preferred Source

गोविंदा के बेटे यशवर्धन

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा एक अनटाइटल्ड लव स्टोरी से लॉन्च हो रहे हैं, जिसे नेशनल अवॉर्ड विनर निर्देशक साई राजेश बना रहे हैं.

 

मेधा राणा

मेधा राणा ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल और वरुण धवन के साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी. मेधा की यह फिल्म वॉर ड्रामा है. इसमें वरुण धवन,सनी देओल,दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी के साथ मेधा राणा फिल्म में एक्टिंग का जलवा बिखेरती नजर आएंगी. इससे पहले वह वेब सीरीज ‘लंदन फाइल्स’ में अर्जुन रामपाल और पूरब कोहली के साथ नजर आई थीं.

साई पल्लवी
इन एक्टर्स के अलावा, साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सक्सेफुल एक्ट्रेस साई पल्लवी और श्रीलीला भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं.साउथ की नेचुरल ब्यूटी साई पल्लवी नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के साथ डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म में वह भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर के अपोजिट माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म में यश रावण और सनी देओल श्रीराम भक्त हनुमान के किरदार में हैं.

 

वो हसीना,जिसने मर्दों के इनरवियर का किया इतना बोल्ड शूट, हो गया था बखेड़ा, छोड़ा ग्लैमर वर्ल्ड और छोटे कपड़े,इस्लामिक स्कॉलर बन देती हैं ‘ज्ञान’

 

श्रीलाला

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीलीला भी हिंदी सिनेमा में कदम रख रही हैं.वो अनुराग बसु की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी.ये फिल्म ‘आशिकी’ का सीक्वेल है.

 

इनपुट- एजेंसी