
Ramayana Vs Love And War: ‘एनिमिल’ फिल्म के बाद रणबीर कपूर अपनी दो फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. ये दोनों फिल्मों ‘लव एंड वार’ और ‘रामायण’ हैं. ये दोनों रणबीर कपूर की मचअवेटेड फिल्में हैं. जिसे लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज है. इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वार’ की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है. कहा जा रहा है कि भंसाली की टीम के इस फैसले से ‘रामायण’ की टीम अपसेट है.
भंसाली से नाराज ‘रामायण’ टीम
दरअसल, नितेश तिवारी की ‘रामायण’ फिल्म के पहले पार्ट को अगले साल दीवाली पर रिलीज करने की प्लानिंग थी. जबकि भंसाली की फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज करने वाले थे. लेकिन, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक भंसाली अब ‘लव एंड वार’ फिल्म को ईद 2026 पर रिलीज करने का सोच रहे हैं. ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस फिल्म का शूट मई 2026 तक एक्सटेंड हो गया है. ऐसे में इस फिल्म को मेकर्स या तो अगस्त या फिर सितंबर में रिलीज कर सकते हैं. कहा जा रहा है कि रिलीज डेट जल्द ही डिसाइड हो जाएगी और उसका आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा.
‘लव एंड वार’ की रिलीज डेट बढ़ी आगे
एंटरटेनमेंट पोर्टल के सूत्रों की मानें तो रणवीर, आलिया और विक्की कौशल ने मई 2026 तक की अपनी डेट्स बुक कर दी है. ऐसे में ‘लव एंड वार’ की शूटिंग डेट बढ़ने की वजह से उनके पहले के कमिटमेंट्स में देरी हो रही है.
सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर देख भड़के चीनी, बताया ‘ओवर द टॉप’ ड्रामा, फैक्ट से छेड़छाड़ का लगाया आरोप
6 महीने का गैप चाहते हैं नितेश
खबरों की मानें तो रणबीर ने भंसाली से गुजारिश की है कि वो इस फिल्म को जून में रिलीज कर दें. लेकिन, ऐसा होना मुश्किल है. भंसाली इस फिल्म को अगस्त या सितंबर में रिलीज करने की प्लानिंग बना रहे हैं. भंसाली के इस फैसले की वजह से रामायण टीम थोड़ी अपसेट है. क्योंकि वो चाहते थे कि दोनों फिल्मों के बीच कम से कम 6 महीने का गैप हो. ‘लव एंड वार’ फिल्म के डिले ने फिल्म के बजट पर भी असर डाला है और वो पहले से ज्यादा हो गया है. कहा जा रहा है कि ‘लव एंड वार’ फिल्म का पहला लुक जनवरी, 2026 में रिवील हो सकता है. लेकिन, इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है.
