Tusshar Kapoor Jeetendra Sell Mumbai Property: नए साल की शुरुआत कपूर खानदान के लिए बेहतरीन हुई है.बॉलीवुड सितारे फिल्मों के अलावा अपनी प्रॉपर्टीज के लिए भी काफी सुर्खियों में रहते हैं. ऐसे में साल 2026 बॉलीवुड के इस बाप-बेटे की जोड़ी के लिए शानदार शुरुआत रहा. ये दोनों सितारे तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) और जीतेंद्र हैं. इन दोनों सितारों ने 559 करोड़ रुपये अपनी प्रॉपर्टी को बेचकर कमाया है.
जापानी की कंपनी से हुई डील
दरअसल, जीतेंद्र (Jeetendra) और तुषार कपूर ने अपनी एक बड़ी कमर्शियल प्रॉपर्टी जापान की टेलीकॉम और डेटा सेंटर कंपनी एनटीटी ग्रुप को 559 करोड़ में बेच दी है. ये डील काफी सुर्खियों में है. प्रॉपर्टी के दस्तावेजों के मुताबिक ये डील 9 जनवरी को रजिस्टर हुई. जीतेंद्र की कंपनी पैंथियन बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड और तुषार की कंपनी इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर अपनी प्रॉपर्टी को बेच दिया. इस प्रॉपर्टी को जिसने खरीदा है वो एनटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स है, जो जापान की एनटीटी ग्रुप की एक ब्रॉन्च है. ये प्रॉपर्टी मुंबई के चांदिवली इलाके में बालाजी आईटी पार्क में स्थित है. जिसमें एक ग्राउंड प्लस 10 मंजिला बिल्डिंग है.
बड़े खानदान की 20 साल की वो लाडली, जिसने पहली फिल्म में करा दिया था करोड़ों का नुकसान, अब इस फिल्म की बनीं हीरोइन
बीते साल भी की थी डील
खास बात है कि ये कपूर खानदान की एनटीटी के साथ दूसरी बड़ी डील है. इससे पहले मई 2025 में भी इन्होंने इसी बालाजी आईटी पार्क से जुड़ी प्रॉपर्टी 855 करोड़ में कंपनी को बेची थी. जीतेंद्र ना केवल फिल्म एक्टर रह चुके हैं बल्कि वो बालाजी टेलीफिल्म्स के प्रमोटर भी हैं. इनकी बेटी एकता कपूर टीवी और फिल्म प्रोडक्शन में फेमस हैं. जबकि तुषार एक्टर के अलावा प्रोड्यूसर भी हैं. आपको बता दें, बालाजी प्रोडक्शन हाउस के तले कई सारी फिल्में बनी हैं. जिसमें ‘एक विलेन’, ‘द डर्टी पिक्चर’, ‘वीरे दी वेडिंग’, शामिल है. इसके अलावा कई डेली सोप जैसे ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कहानी घर घर की’, ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘पवित्र रिश्ता’ शामिल है.
