
Huge Loss For Salman Khan: नया साल शुरू होते ही सलमान खान के लिए ऐसी खबर आई है जिसे जानकर उन्हें तगड़ा शॉक लगेगा.इस ला सलमान खान की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ 2026 में रिलीज होने वाली है. फिल्म की शूटिंग चल रही है. ऐसे में इस फिल्म का वो सीन लीक हो गया है जिससे मेकर्स को बड़ा नुकसान हो सकता है. ये सीन भाईजान की आने वाली फिल्म का सबसे धमाकेदार सीन है.
‘बैटल ऑफ गलवान’ लीक वीडियो!
इस 35 सेकेंड के वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है. इस सीन में सलमान खान बरफ की चादर से ढकी वादियों में जमीन पर जख्मी रेंगते हुए नजर आ रहे हैं. शरीर पर चोट के निशान और आंखों में दुश्मनों का खात्मा करने का जुनून साफ नजर आ रहा है. वीडियो देखकर लग रहा है कि ये सीन बैटल ऑफ गलवान का वो अहम सीन है जिसमें सलमान और बाकी सेना के जवान चीनी सैनिकों का डटकर सामना कर रहे हैं..उसी का ये वीडियो है जो लीक हो गया है.
LEAKED FOOTAGE from #BattleOfGalwan
Few scenes from #SalmanKhan‘s #BattleOfGalwan are being shared across the internet pic.twitter.com/hUDZaETYqu
— HonestlySid (@Ibeingsid) January 1, 2026
फैंस का रिएक्शन
इस वायरल वीडियो के लीक होते ही लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि ये एआई जनरेटेड वीडियो है. एक यूजर ने लिखा- ‘जब ये इंसीटेंड हुआ था तो वहां पर बिल्कुल भी बर्फ नहीं थी. ऐसा लग रहा है कि ये एआई जनरेटेड है.’
Azad Bharath: आजाद हिंद फौज की महिला शक्ति पर बनी दमदार पीरियड फिल्म, श्रेयस तलपड़े ने फूंकी जान
इस युद्ध पर बेस्ड है मूवी
‘बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं. ये इंसीडेंट 2020 में चीन और भारत के बीच गलवान वैली युद्ध पर आधारित है. दोनों तरफ के सैनियों ने सिर्फ लाठी और छड़ी से एक दूसरे से युद्ध किया था और भारत ने चीन को हरा दिया था. हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है. जिसे फैंस का खूब प्यार मिला. खास बात है कि इस फिल्म में सलमान पहली बार चित्रागंदा सिंह संग नजर आएंगे. ये मूवी सलमा खान ने सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस की है. कहा जा रहा है कि ये मूवी अप्रैल 2026 को रिलीज होगी.
